सपाइयों ने मनाई कांशीराम की जयंती
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को कांशीराम जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि कांशीराम का...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को कांशीराम जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हे याद किया। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। वे समाज सुधारक थे। उन्होंने भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए कार्य किया। इस दौरान प्रदेश सचिव लोरिक यादव, गौहर अली खान, रामदरश यादव, आलोक यादव सोनू, शैलेन्द्र यादव, आरके बाबू, रमेश यादव, श्यामजी विश्वकर्मा, सुरेश चंद्र राव, अंकिता निगम, लालचन्द्र यादव, राम भवन शर्मा, राहुल यादव बादल, इसहाक अंसारी, राम भरोसे वारसी, बालगोविंद चौधरी, जोगेंदर मांझी, रविन्द्र कुमार, मणिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।