Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsRevamp of Samay Mata Temple Pond 4 5 Crore Estimate Approved for Beautification and Facilities

समय माता मंदिर पोखर के विकास को बना 4.5 करोड़ का रिवाइज स्टीमेट

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में समय माता मंदिर पोखरे के सौंदर्यीकरण के लिए 4.5 करोड़ रुपये का संशोधित अनुमान नगर विकास मंत्रालय को भेजा गया है। परियोजना में म्यूजिकल फाउंटेन और दुकानों का निर्माण शामिल है। यह पोखरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 24 Feb 2025 03:57 PM
share Share
Follow Us on
समय माता मंदिर पोखर के विकास को बना 4.5 करोड़ का रिवाइज स्टीमेट

हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। शहर के समय माता मन्दिर पोखरे के निर्माण के लिए 4.5 करोड़ का रिवाइज स्टीमेट नगर विकास मंत्रालय में भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर तैयार स्टीमेट को जिलाधिकारी ने भी अप्रूवल दे दिया है। उम्मीद है जल्द ही शासन से भी इसके लिए धन स्वीकृत हो जाएगा। शासन से धन मिलने के बाद इसके निर्माण में और तेजी आएगी। पोखरे के सुन्दरीकरण होने से शहर में मनोरंजन की सुविधा बढ़ जाएगी। शहर के ऐतिहासिक पोखरे को सुंदरीकरण के लिए 16.5 करोड़ का खाका खींचा गया था। इस धनराशि में पर्यटन विभाग और नगर विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से धन अवमुक्त हुआ था। पोखरे के सुंदरीकरण के लिए तालाब को पूरी तरह से सूखाकर पैदा कर, जलकुंभी को पूरी तरह से साफ करना है। पोखरे के चारो ओर से रैंप का निर्माण होगा, ताकि यहां पर आने वाले लोग चारो तरफ घूम सकें। पोखरे के दक्षिण की ओर से सबसे अधिक गंदगी हो रही थी। लोगों के घरों से निकलने वाला मलबा सीधे तौर पर तालाब में फेंक दिया जाता था। इसकी वजह से पोखरा और भिटवा टोला के बीच में एक दीवार खड़ी हो गई है। दीवार खड़ा किए जाने के पीछे बकरी और पशुओं के आने से गंदगी फैलती थी। इसके अलावा लोग अपने घरों से निकलने वाला कूड़ा भी इसी तालाब में फेंक देते थे। अंत में दक्षिण दिशा की ओर से आने वाली गंदगी को रोकने के लिए दीवार खड़ाकर दिया गया है।

पोखरे में लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन

समय माता मंदिर पोखरे के अंदर पानी पूरी तरह से निर्मल होगा। साफ पानी होने के साथ - साथ इसमें म्यूजिकल फौव्वारा लगाया जाएगा। फौव्वारा शैलानियों के आकर्षण का केंद्र होगा। इससे निकलने वाली मधुर संगीत लोगों को अपने ओर आकर्षित करती रहेगी। शहर में एक भी पार्क नहीं है। ऐसे में यह पोखरा लोगों को खूब पसंद आएगा।

पोखरे के उत्तर की ओर बनेंगी दुकानें

पोखरे की उत्तर की ओर से दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। इन दुकानों को स्वयं सेवी संस्थाओं को एलर्ट किया जाएगा। यह क्षेत्र पॉलीथीन रहित होगा। यहां पर घूमने वाले शैलानियों को जरूरत के सभी समान मिल जाएंगे। इससे यहां पर आने जाने वाले लोगों की तादाद में इजाफा होगा। लोग मनोरंजन भी करेंगे और जरूरत का सामान भी खरीद लेंगे।

दो तरफ से बन चुका है रैंप

पोखरे के उत्तर दक्षिण और पश्चिम की ओर से रैंप बन चुका है। उत्तर की ओर से निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मिट्टी गिराने के साथ ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब तालाब के चारों ओर से रैंप बनाया जाएगा ताकि पोखरे के किसी भी किनारे आसानी से पहुंचा जा सके। इसके अलावा पश्चिम की ओर भी पैकिंग की जाएगी ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें