Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Arrests Minor for Rape of 17-Year-Old Girl in Sant Kabir Nagar

बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी किशोर

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पीड़िता के पिता ने 10 मई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरTue, 13 May 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
बाल सुधार गृह बस्ती भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी किशोर

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता ने 10 मई 2025 को उक्त अभियुक्त के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी नित्य क्रिया के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। सूचना पर एसएसआई राजेश दूबे ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह बस्ती भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें