किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
Santkabir-nagar News - मेंहदावल थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपित वेद प्रकाश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की माता ने 14 मई को तहरीर दी थी कि 15 मई की रात आरोपित घर में घुसकर...

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित को मेंहदावल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू को भौंरा पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। मेंहदावल पुलिस को पीड़िता की माता ने दी गई तहरीर में लिखा था कि बीते 14 मई को वह अलीगढ़ दवा कराने के लिए गई थी। घर में मेरी सास के साथ 12 वर्षीय बेटी मौजूद थी। 16 मई को घर वापस लौटने पर बेटी ने बताया कि 15 मई की देर रात लगभग 11 बजे गांव के वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ छोटू पुत्र चंद्रप्रकाश घर में घुस गए।
जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में सुनते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया। जिस पर मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित वेद प्रकाश मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस फरार आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर सुलह-समझौते के काफी प्रयास किए गए। इस बारे में बात करने पर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य विधिक कार्रवाई भी चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।