Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsFire Breaks Out in Mahadawal Wheat Crop and Machinery Damaged

खर्चा सिवान में लगी आग ट्राली व दो एकड़ गेहूं की फसल साफ

Santkabir-nagar News - मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की दोपहर मेंहदावल के खर्चा सिवान में अचानक भूसा बना

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरMon, 7 April 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
खर्चा सिवान में लगी आग ट्राली व दो एकड़ गेहूं की फसल साफ

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की दोपहर मेंहदावल के खर्चा सिवान में अचानक भूसा बना रही मशीन से आग लग गई। इसके बाद मशीन के साथ ट्राली जलने लगी। आनन- फानन में ट्रैक्टर को ट्राली से अलग किया गया, जिससे बड़ा हादसा नही हो सका। आग गेहूं के डंठल से बढ़ते हुए लगभग पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल को भी अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान लगभग पांच एकड़ डंठल भी जलकर राख हो गया।

घटना से काफी देर तक लोगों में तथा आस- पास के सिवान में अफरा- तफरी बना रहा। खेत में मौजूद ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की गाड़ी से आाग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार मेंहदावल के एक व्यक्ति के द्वारा भूसा मशीन से खर्चा सिवान में भूसा बनाया जा रहा था। रविवार की दोपहर अचानक से भूसा मशीन में आग लग गई। जिसके बाद मशीन के ड्राईवर के द्वारा ट्रैक्टर व ट्रॉली को अलग किया गया। वह ट्रैक्टर लेकर भाग गया। इसके बाद ट्राली जलने लगी। उसके बाद डंठल तक आाग पहुंच गई और गेहूं के साथ उसका डंठल तेजी से जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आस- पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में पूरा ट्राली का पूरा टायर जलकर खाक हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें