जागरूक शिक्षक ही ला सकता है समाज में बदलाव
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षा के गुणात्मक सुधार और नवाचारों पर विचार साझा किए। अवकाश प्राप्त...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को डायट के अटल सभागार में शैक्षिक उन्नयन एवं विदाई समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने, उसे सरल, सहज व समावेशी बनाने के लिए अपने विचार रखे। इस मौके पर अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम पूर्व शिक्षक, प्रबंधक एवं समाजसेवी उदय राज तिवारी ने कहा कि शिक्षा मूल्य आधारित होनी चाहिए। वर्तमान समय में शिक्षा बड़े बदलाव से गुजर रही है। जागरूक शिक्षक इसे और गति प्रदान कर सकता है। तकनीकि के नित नये प्रयोग से शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ है। सरकार इस दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। अवकाश प्राप्ति के बाद भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां निरंतर जारी रहती हैं। कार्यक्रम को डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। उन्होंने शिक्षा में सुधार हेतु नवाचारों के प्रयोग तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिक्षिका अंजली पांडेय तथा ऋचा श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्र तथा मोमेंटो भेंट किया गया। जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह तथा संचालन दिनेश कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर आंजनेय त्रिपाठी, मनोज पांडेय, आलोक सिंह, अमरेश चौधरी, संदीप राव, संदीप त्रिपाठी, विजेंद्र गौतम, रूपेश पांडेय, जयप्रकाश मिश्रा, विनोद पांडेय, रमेश यादव, रेनू अग्रहरि समेत कई शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
इन्हें दी गई विदाई :
कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रमौली त्रिपाठी, शिव कुमार भारती, देवेंद्र नाथ पाठक, हरिराम सिंह, राम सागर चौधरी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, परमात्मा पाठक, इमरान हुसैन अंसारी, दिग्विजय नाथ पांडेय, नजमुद्दीन खान, पीतांबर, फखरूल हसन, शमसा बानो, कल्पना यादव, नाजमा खातून, मंजुला सिंह, तारा देवी आदि को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।