Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsCar Accident in Santkabir Nagar Seven Injured Near Bhuwaria Chowk

अनियंत्रित होकर कार ईंट से टकराई, सात घायल

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर जिले में भुवरिया चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर मो.अमीन के घर के सामने रखे ईंट से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से दो भुवरिया और पांच बस्ती के निवासी हैं। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSat, 10 May 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
अनियंत्रित होकर कार ईंट से टकराई, सात घायल

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में हाइवे पर भुवरिया चौराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर घर के सामने रखे ईंट से टकरा गई। दुर्घटना में सात लोम घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। चौकी नवीन मंडी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात बस्ती जिले के कुछ लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। भुवरिया चौराहे के पास मो.अमीन के घर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होने से मो.अमीन के घर सामने रखे ईंट में टकरा गई। दुर्घटना में सात लोग चुटहिल हो गए। घायलों में दो लोग भुवरिया के निवासी हैं।

पांच लोग बस्ती के निवासी हैं। घायलों को मामूली चोटें आईं हैं जिनको एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजवाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें