चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र की रहने वाली चार बच्चों की मां को शादी

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र की रहने वाली चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। बार-बार पीड़िता शादी करने का दबाव बनाई तो आरोपी युवक ने इनकार कर दिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजी।
30 वर्षीय पीड़ित महिला के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। पीड़िता अपने चार बच्चों के साथ घर पर रहती है। पीड़िता के पति के बाहर होने की वजह से युवक उसके घर पर मदद के लिए अक्सर आया -जाया करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया। 30 दिसंबर 2024 को आरोपी युवक ने उससे गलत काम किया। वह कई बार शादी करने के लिए आरोपी युवक से कहीं तो टाल मटोल करता रहा है। आरोप है कि अब आरोपी युवक शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता ने दुधारा थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। पता करने पर मालमू हुआ है कि घटना के बाद से ही आरोपी युवक घर पर नहीं है और मुंबई चला गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला आरक्षी की देखरेख में भेजा गया है। पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।