Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलWoman in Critical Condition After Suspected Arson by Husband and In-Laws in Paltha Village

संक्षेप- कर्मचारियों को मिला पीएफ, जल्द मिलेगा वेतन

पल्था गांव में एक महिला, सलमा, संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई। उसके परिजनों ने पति और ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। सलमा को गंभीर स्थिति में एम्स में भर्ती कराया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 19 Sep 2024 07:55 PM
share Share

नखासा थाना क्षेत्र के पल्था गांव में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जली महिला को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुरालियों पर विवाद के चलते पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पल्था निवासी गुफरान की पत्नी सलमा सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल गई। सलमा के परिजनों ने बताया कि आग लगने के बाद उन्होंने तुरंत उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर, सलमा को एम्स में स्थानांतरित किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सलमा के मायके वाले इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति गुफरान और उसके परिजनों ने विवाद के चलते सलमा पर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति गुफरान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें