Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWoman Divorced Over Dowry Harassment in Musapur Eishapur Village

उत्पीड़न के बाद महिला को दिया तलाक, पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sambhal News - कैला देवी थाना क्षेत्र के मूसापुर ईशापुर गांव में एक महिला को दहेज उत्पीड़न के चलते तलाक दे दिया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पति और उसके परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ दहेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 28 April 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
उत्पीड़न के बाद महिला को दिया तलाक, पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

कैला देवी थाना क्षेत्र के मूसापुर ईशापुर गांव में दहेज उत्पीड़न कर महिला को तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न कर तलाक देने के मामले में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज की है। कैला देवी थाना क्षेत्र के मूसापुर ईशापुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ ने बेटी आयशा की शादी बीते वर्ष 4 फरवरी को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संभल कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर नई मस्जिद के निकट गांव निवासी जहीर के बेटे इसराईल के साथ की थी। शादी के बाद पति व अन्य परिजन दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे और एक बुलेट बाइक तथा 2 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इनकार करने पर महिला को संभल कोतवाली ले गए और वहां खाली स्टांप पर अंगूठा लगवा लिया। घर आकर मौखिक रूप से तीन बार तलाक देकर एक जोड़ी कपड़ों के साथ घर से निकाल दिया। महिला ने अपने मायके मूसापुर ईशापुर आकर जानकारी दी। जहां महिला के पिता ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। 18 अप्रैल को महिला के मायके में एक पंचायत हुई। जिसमें ससुरालियों ने महिला को रखने से साफ इन्कार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत संभल कोतवाली में भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कैला देवी थाने में शिकायत की तो वहां पुलिस ने बहजोई शिकायत करने को कहा। एसपी को शिकायती पत्र दिया उसके बाद कैला देवी थाना पुलिस ने पति ईसराईल, ससुर जहीर, सास मसवरी, जेठ इस्माईल, जेठानी नज्मी पत्नी इस्माईल, ननद सन्नो पत्नी नाजिम निवासी नहाठेर, थाना नखासा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें