Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsUttar Pradesh Transport Department Launches Special Checking Campaign to Remove Unauthorized Vehicles

कार्रवाई : मुख्य मार्ग पर खड़े 21 वाहनों के काटे चालान

Sambhal News - उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 22 से 28 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए है। इस दौरान 32...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 24 Feb 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
कार्रवाई : मुख्य मार्ग पर खड़े 21 वाहनों के काटे चालान

उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त, लखनऊ के निर्देश के अनुसार 22 से 28 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाईवे और मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को यात्री मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से खड़े 32 वाहनों को हटाया गया। 21 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। 10500 रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी तक यह विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे और मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से अपने वाहन न खड़ा करें। यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। अगर वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें