हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 16 वाहन हटाए, 2 के चालान
Sambhal News - उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त के निर्देश पर 22 से 28 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे और मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत खड़े वाहनों को हटाने का अभियान चल रहा है। इस दौरान 16 वाहनों को हटाया...

उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त, लखनऊ के निर्देश के अनुसार 22 से 28 फरवरी तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हाईवे और मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. पी. के. सरोज के नेतृत्व में मुख्य मार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से खड़े 16 वाहनों को हटाया गया। 2 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। ओवरलोडिंग के तहत 2 वाहनों का चालान कर 35,500 का प्रशमन शुल्क वसूला गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 28 फरवरी तक यह विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हाईवे और मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से अपने वाहन न खड़ा करें। यह अभियान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। अगर वाहन चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।