Tragic Death of Woman in Kuhra Family Accuses In-Laws of Murder फांसी लगाकर महिला ने दी जान, हत्या का आरोप, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsTragic Death of Woman in Kuhra Family Accuses In-Laws of Murder

फांसी लगाकर महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

Sambhal News - शनिवार रात को गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा में एक महिला की फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। महिला के मायके वाले गांव पहुंचे और शव का अंतिम...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 19 May 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
फांसी लगाकर महिला ने दी जान, हत्या का आरोप

कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा में शनिवार की रात फांसी के फंदे पर झूलकर महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी महेन्द्र सिंह ने बेटी देवकली की शादी 11 वर्ष पहले गुन्नौर क्षेत्र के गांव कुहेरा निवासी रामचंद्र के बेटे वीरेश कुमार के साथ की थी। शनिवार की रात महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

जब परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग जमा हो गए। किसी ने घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को दे दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद में महिला के पिता को शव दे दिया गया। उसके बाद में मायके पक्ष के लोगों ने अपने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा दिव्यांशु 10 वर्ष व छोटा बेटा अभिषेक 6 वर्ष का है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।