Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलTiranga Flag Remains Unhoisted at Gandhi Park Despite Multiple Attempts Awaiting Independence Day

15 लाख रुपये लगा तिरंगा झंडा दो माह में उतरा

गांधी पार्क में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया गया था, लेकिन फटने के कारण दो माह बाद उतार लिया गया। अब तक झंडा नहीं फहराया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर इसे फहराने की योजना है।

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 10 Aug 2024 06:44 PM
share Share

नगर पालिका परिषद के अस्थाई कार्यालय गांधी पार्क में गणतंत्र दिवस पर 15 लाख की लागत से तिरंगा झंडा फहराया गया था। झंडा फटने के कारण दो माह में उतार लिया गया। इसके बाद आज तक झंडा नहीं फहराया गया। झंडे का डंडा अब लोगों का मुंह चिढ़ा रहा है। नया बोर्ड गठित होने पर बोर्ड की पहली बैठक में सभासद तरुण नीरज ने गांधी पार्क में 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराने का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया था और 15 लाख रुपए की लागत से गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका के अस्थाई कार्यालय गांधी पार्क पार्क में तिरंगा फहराया गया। करीब दो माह तक तिरंगा झंडा सही सलामत रहा। दो माह बाद यह तिरंगा झंडा फट गया। इसके बाद इसे नीचे उतर लिया गया और दूसरा तिरंगा झंडा लगाया गया। दस दिन बाद दूसरा तिरंगा झंडा फिर फट गया। नियम अनुसार कटा फटा राष्ट्रीय ध्वज फहराना अपराध है। इसलिए इसे दोबारा नीचे उतार लिया गया। अब करीब चार माह से तिरंगा नगर पालिका के अस्थाई कार्यालय गांधी पार्क में दिखाई नहीं दे रहा है। तिरंगा झंडा के नाम पर केवल पोल ही दिखाई दे रहा है l

-------------------------

तिरंगा झंडा लगाने के लिए कई बार नगर पालिका को लिखित में मौखिक रूप से अवगत कराया गया है । लेकिन अभी तक तिरंगा झंडा नहीं लगाया।

- तरुण नीरज, सभासद

----------------------

तिरंगा झंडा फट गया था, बाहर से दूसरा मंगाया गया है। साथ ही नीचे प्लेटफॉर्म भी टायल आदि लगाकर सही कराया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। - केके अग्रवाल, जेई, नगर पालिका परिषद चंदौसी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें