संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Sambhal News - गुन्नौर के मोहल्ला सराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। महिला के पति की 2019 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का शव फांसी पर...

कोतवाली गुन्नौर के मोहल्ला सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी नसरीन पत्नी मरहूम सलीम की 2012 में शादी हुई थी। 2019 में महिला के पति की सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उसके बाद से महिला के देवर के साथ शादी की बात चल रही थी, लेकिन देवर ने 22 मार्च को अपना निकाह कर लिया और 28 अप्रैल को पत्नी को घर लेकर आ गया। तभी से महिला परेशान लग रही थी। सोमवार की रात महिला खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब महिला नहीं जगी तो परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने कमरा खोला तो महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जिसे उनके होश हो उड़ गए। परिजनों ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। किसी ने घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों दी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाने लगे। उसके बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।