Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsSundarkand Recitation Event in Mohalla Awas Vikas Celebrates Culture and Honours Minister

सुंदरकांड में रही भजनों की धूम

Sambhal News - मोहल्ला आवास विकास में संस्कार भारती के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। भजन सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री को सम्मानित किया गया। पंडित महेश चंद शर्मा ने कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 10 March 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
सुंदरकांड में रही भजनों की धूम

मोहल्ला आवास विकास में संस्कार भारती के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें भजन सुनकर लोग भाव विभोर हो उठे। इस दौरान राज्यमंत्री को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित महेश चंद शर्मा ने सभी देवी देवताओं का पूजन कराकर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना वाचन से किया गया। महेश चंद्र शर्मा , नरेंद्र कुमार आचार्य, रजत, आदि ने संगीतमय सुन्दर कांड पाठ का वाचन किया। सुन्दर कांड पाठ के उपरांत शोषण मुक्त सभ्य भारत मिशन के द्वारा कर्तव्य दिवस मनाया गया। मिशन के द्वारा कर्तव्यनिष्ट सम्मान से स्वतंत्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी को सम्मानित किए गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ़ टीएस पाल ने किया। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रजत शर्मा ने फूलों में सज रहे श्याम प्यारे, उमेश कुमार शर्मा ने राम धुन में मन तु जब तक मगन ना होगा, महेश चंद शर्मा ने जमुना तट श्याम होली खेल रहे, आई पी शर्मा ने राम राम रट प्यारे जग वंदन कर ले तू प्यारे आदि भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान रामकिशोर मिश्र, वैद्य ब्रजनंदन शर्मा, प्रभात कृष्णा, महेश कठेरिया, अमित साहनी, मुकेश नंदन शर्मा, डॉ़ जयशंकर दुबे, सौरभ कुमार एडवोकेट, डॉ केसी शर्मा, अक्षय पाठक, सोनू शर्मा, रवि यादव , कौशल, चंदन, दीपक शर्मा , अनिल चौहान, अन्नू, राखी, राधा, सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे। सुन्दर कांड पाठ महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।