Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsShiv Message Yatra Celebrated by Brahma Kumaris with Cultural Programs

गुन्नौर में निकाली गई ब्रह्माकुमारीज शिव संदेश यात्रा

Sambhal News - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के छर्रा सेवा केंद्र द्वारा गुन्नौर में शिव संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शिव पार्वती की झांकी के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। सभी भाई बहनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 10 March 2025 02:00 AM
share Share
Follow Us on
गुन्नौर में निकाली गई ब्रह्माकुमारीज शिव संदेश यात्रा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के छर्रा सेवा केंद्र के तत्वावधान में गुन्नौर स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र से रविवार को शिव संदेश यात्रा निकाली गई। शिव संदेश देते हुए संस्था की त्रिमूर्ति शिव परमात्मा की पूजा अर्चना कर शोभा‌यात्रा को पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया। जिसमें शिव पार्वती की झांकी मुख्य रूप में रही। सेवा केंद्र से जुड़े सभी भाई बहनों ने शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ के भाग लिया। इसके उपरांत कस्बा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परमात्म ज्ञान का भाई बहनों ने लाभ उठाया। इस उपलक्ष्य पर परमात्मा शिव का ध्वज फहराया गया। सभी ने अपने विचारों को शुद्ध बनाकर स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन और संस्कार परिवर्तन से संसार परिवर्तन की प्रतिज्ञा ली। सेवा केंद्र संचालिका बीके विमलेश दीदी ने बताया कि भगवान के सभी बच्चों का तन-मन-धन स्वास्थ्य संकल्प का सहयोग मिले ताकि परमात्मा कार्य में सहयोगी बनने का परम सौभाग्य ईश्वरीय शक्तियों का वरदान सभी को मिले। अरविन्द कुमार, खेमपाल सिंह, जसवीर सिंह, मदन मोहन, हरीश कुमार, संतोष गुप्ता, राम किशोर, रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।