Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsScience Exhibition Showcases Student Talent at St Thomas Public School

बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Sambhal News - प्रगति विहार स्थित सेंट थामस पब्लिक स्कूल में एक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने जनरेटर, ज्वालामुखी, सूक्ष्मदर्शी, और पवन चक्की जैसे मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 21 Feb 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

प्रगति विहार स्थित सेंट थामस पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र व छात्राओं ने विभिन्न विज्ञान परियोजनाओं को प्रदर्शित किया। उन्होंने जनरेटर, ज्वालामुखी, सूक्ष्मदर्शी, पवन चक्की आदि के मॉडल बनाए। निर्णायक मंडल ने सभी मॉडल आदि की सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक विक्रम थामस मोहन व प्रधानाचार्य जया थामस मोहन ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और विज्ञान प्रदर्शनी के महत्व से अवगत कराया। कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी वच्चों को लगातार बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। विज्ञान प्रदर्शनी में शिल्पी, सविता, प्रभा, पूनम, खुश्बू, अतुल कुमार, शशांक, अनुज गुप्ता, प्रणव आदि ने सहयेाग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें