सोते रहे परिजन, घर में हो गई चोरी
Sambhal News - शनिवार रात को मंगरेजपुर में चोरों ने महेंद्र सिंह के घर में चोरी की। गर्मी के कारण वह अपने कमरे में सोए रहे, जबकि परिवार छत पर सोया था। चोर ने छत से उतरकर कमरे का ताला तोड़कर लगभग एक लाख रुपये की चोरी...

थाना कुढफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मंगरेजपुर में शनिवार की रात परिजन सोते रहे गए। चोर कमरे का ताला तोड़कर नौ हजार की नगदी समेत करीब एक लाख की चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। शनिवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण महेंद्र पुत्र बादाम सिंह अपने घर में सो रहे थे जबकि पत्नी व बच्चे गर्मी ज्यादा होने के कारण छत पर सो गए थे। उनकी छत कई छतों से मिली हुई है। चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते नीचे मकान में पहुंच गए। नीचे आकर कमरे का ताला तोड लिया। कमरे में रखे संदूक में रखी एक जोड़ी सोने के कुंडल, सोने की चेन,₹9000 की नगदी आदि चुरा ले गए।
चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब महेंद्र सिंह सोकर उठे और कमरे में सारा सामान फैला हुआ देखा। चोरी की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां इकटठा हो गए। महेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात के खिलाफ चेारी की तहरीर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।