पुलिस ने पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार किया
Sambhal News - कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश विटटू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इसलामनगर चौराहा से की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 23 Feb 2025 01:37 AM

कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कांस्टेबिल वीरेश भाटी के साथ मिलकर पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी विटटू निवासी गांव पुरा को इसलामनगर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।