Pickup Truck Collision Injures Uncle and Nephew on Joaya Sambhal Road तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मामा भांजे घायल, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsPickup Truck Collision Injures Uncle and Nephew on Joaya Sambhal Road

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मामा भांजे घायल

Sambhal News - रविवार को थाना असमोली क्षेत्र में जोया संभल मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 19 May 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, मामा भांजे घायल

थाना असमोली क्षेत्र के जोया संभल मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मामा भांजे घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना नखासा क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी जान मोहम्मद, भांजे मोहम्मद अकिल पुत्र अबरार हुसैन निवासी सिकंदरपुर थाना हयातनगर के साथ बाइक से असमोली दवाई लेने जा रहा था। जैसे ही वह गांव मदाला के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी राजीव मलिन ने बताया कि पिकअपकी टक्कर से बाइक सवार मामा भांजे घायल हुए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।