Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलNegligence in Cattle Care Dead Cow Found in Viral Video Sparks Outrage in Berani Village

गौशाला में कुत्ते मृत गाय को नोंचते रहे, संचालक बना लापरवाह

ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव बेरनी में गायों की देखभाल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक वायरल वीडियो में मृत गाय को कुत्ते नोंचते हुए देखा गया। प्रशासन ने अस्थाई गोशाला तो बनाई, लेकिन आवारा पशुओं के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 19 Sep 2024 07:44 PM
share Share

ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव बेरनी में गायों को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गोशाला में एक मृत गाय को कुत्ते नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में संचालक समेत अन्य लोग लापरवाह बने रहे। जबकि, प्रशासन गोशाला में गाय के रहन सहन के लिए बेहद गंभीर बना हुआ है। बाद में गड्ंढो खोदकर गाय को दफनाया गया। आवारा पशुओं के सड़क व खेतों में घूमने तथा फसल बरबाद करने, लोगों को घायल करने के बाद शासन ने न्याय पंचायत स्तर पर अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया था। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम प्रधान की है। अस्थाई गोशालाएं तो बना दी गई है, लेकिन इसमें आवारा गोवंश के रहन-सहन व खाने पीने की व्यवस्था नहीं है। इन पशुओं को भरपेट चारा नहीं मिल पाता है। इसीलिए आए दिन पशु भूख के कारण दम तोड़ रहे हैं। मौत के बाद भी पशुओं की बेकद्री हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव बेरनी का बताया जा रहा है। यहां एक गाय भूख व बीमारी के कारण खत्म हो गई। अन्य पशु बराबर में ही खड़े थे। उसकी मौत के बाद गोशाला संचालक अथवा केयर आदि किसी की नजर उसके शव पर नहीं गई।

नतीज यह हुआ कि उस मृत गाय को आवारा कुत्तों ने नोंचना शुरू कर दिया। इसके बाद भी काफी देर तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। इस गाय को गड्ढा खोदकर दबाया गया। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता। वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। इसको लेकर प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, संचालक व केयर टेकर की लापरवाही उजागर हो रही है।

मामले की शुक्रवार को जांच कराई जाएगी और मौके पर जाकर देखा गया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव व केयर टेकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

- कमलकांत, बीडीओ, बनियाखेड़ा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें