Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsMother and Son Injured in Accident on Gunnaur-Badaun Highway

सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे घायल

Sambhal News - गुन्नौर बदायूं हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया, जहां मां...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 24 Feb 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे घायल

गुन्नौर बदायूं हाईवे पर गुन्नौर पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी गुन्नौर में भर्ती करा दिया। जनपद बदायूं के जरीफनगर निवासी वीरेश पुत्र रनविजय रविवार की शाम मां मौहरश्री को बाइक से गुन्नौर के गांव सिरोरा नगरिया से जरीफनगर ले जा रहा था। जैसे ही वह गुन्नौर बदायूं हाईवे पर गुन्नौर के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुन्नौर में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सक ने वीरेश की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें