एसडीएम की व्यापारियों के साथ हुई नगर विकास पर चर्चा
Sambhal News - तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी निधि पटेल की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इस बैठक में नगर के विकास पर चर्चा की गई। व्यापारी नेताओं ने मलबे, जाम और कूड़ा उठाने में हो रही देरी पर रोष व्यक्त...

तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी निधि पटेल की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विकास के बारे में चर्चा हुई। व्यापारी नेता अरविंद गुप्ता ने बीएमजी इंटर कॉलेज के बराबर में पड़े हुए मलबे पर रोष व्यक्त करते हुए कहा की दो माह में कई दुकानों को गिराया गया। लेकिन नगरपालिका ने वहां पड़े हुए मलबे को नहीं हटवाया। जिससे नाले चोक हैं और जाम लगा रहता है। व्यापारी नेता गोविंद गर्ग ने कहा की नगर में वनवे ट्रैफिक लागू किया जाना चाहिए। जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने नगर में कूड़ा देर से उठाए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा की सुबह जल्द कूड़ा उठाया जाए। कूड़े की ट्रॉली दोपहर 12 बजे तक आती है। जिससे पशुओं द्वारा कूड़े को फैला दिया जाता है और वहां निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पार्किंग, पिंक टॉयलेट को लेकर भी चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने शीघ्र ही नगर की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में सुधीर मल्होत्रा, रियाज अहमद, राजीव कुमार शर्मा, आदि व्यापारी मौजूद समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।