Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलKangana Ranaut s Controversial Statement Sparks Farmers Protest and Police Intervention

सांसद कंगना के पुतले को दहन करने से पुलिस ने रोका

सांसद कंगना रनौत के किसानों के प्रति बयान से किसान यूनियन शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की योजना बनाई, लेकिन पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया। इसके बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 5 Sep 2024 08:25 PM
share Share

सांसद कंगना रनौत के किसानों के प्रति बयान से एकता किसान यूनियन शक्ति संगठन सौरभ यादव गुट के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बयान के चलते कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर एकत्रित होकर सांसद कंगना रनौत का पुतला दहन करने की तैयारी की। परन्तु सूचना पर पुलिस ने किसानों और कार्यकर्ताओं को बुधवार रात ही नजर बंद कर दिया। जिसके चलते यूनियन कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर अपने अपने विचार रखे। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन गुन्नौर नायब तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर ऋषि पाल सिंह यादव, रविंद्र कुमार यादव, जुगेंद्र पाल, जीतपाल, विनोद, मोती राम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें