पत्रकार जौहरी का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, पत्रकारों में शोक
Sambhal News - गांव भकरौली के पत्रकार रजनेश कुमार जौहरी का शुक्रवार को राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका निधन गुरुवार को हार्ट अटैक से हुआ। जौहरी के निधन से पत्रकारिता जगत और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।...

धनारी थाना क्षेत्र के गांव भकरौली निवासी हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार रजनेश कुमार जौहरी का शुक्रवार को गमगीन माहौल में राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे यश जौहरी ने उनको मुखाग्नि दी। गुरुवार को हार्ट अटैक से उनका आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलतः बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र के खडूआ गांव के निवासी थे। जौहरी के निधन से पत्रकारिता जगत, राजनीतिक दलों और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार में आशीष जौहरी, अमित जोहरी, संजीव कुमार, राजीव कुमार, संजय यादव, महेश गिरी, विभोर कुमार, वीरेंद्र सिंह, राजेश यादव आदि शामिल रहे। सभी ने शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।