Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलIndian Athletes Celebrate Success at Paris Olympics Neeraj Chopra and Hockey Team Shine

ओलंपिक में देश को पदक मिलने पर प्रसन्नता जताई

नगर गुन्नौर के सदर बाजार में खेल प्रेमियों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताई। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक और हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। अन्य एथलीटों ने भी पदक...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 9 Aug 2024 07:07 PM
share Share

नगर गुन्नौर के सदर बाजार में खेल प्रेमियों ने पेरिस ओलंपिक में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए हॉकी टीम, नीरज चोपड़ा और सभी भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। खेल प्रेमियों ने कहा कि खिलाड़ियों ने लगन और प्रतिभा से हमें विभिन्न स्पर्धाओं में पदक दिलाए हैं। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीता और हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही अन्य एथलीटों ने भी पदक तालिका में योगदान दिया। इससे देश गौरवान्वित हुआ है। आपकी उपलब्धियां भविष्य में और भी बड़ी सफलताओं की उम्मीद प्रदान करती है। इस दौरान हर्षित वार्ष्णेय, केशव, रविराज गुप्ता, विनोद कुमार, किशनपाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें