प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा
Sambhal News - गांव गुमथल में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए शामिल हुए। इसी तरह, गांव नेहटा में मां दुर्गा की शोभायात्रा उत्साह पूर्वक निकाली गई।...

गांव गुमथल में मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा ने गांव की विभिन्न गलियों का भ्रमण किया। गांव में ठाकुर जी महाराज के पास बने मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसको लेकर शुक्रवार गांव में शिव परिवार की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा भगवान शिव, मां पार्वती, गणेश एवं कार्तिकेय की प्रतिमाएं सिंहासन पर विराजमान थी। शोभायात्रा ठाकुर जी महाराज के मंदिर के पास बने शिव मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य तिराहे, चौराहे तथा गांव के कुछ मंदिरों पर होती हुई पुनः ठाकुर जी महाराज के मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु शोभायात्रा के दौरान बम-बम भोले के जयकारे लगाते चल रहे थे। मंदिर परिसर में रामचरित मानस के अखंड पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रेमपाल सिंह मौर्य, सुंदर सिंह, पुत्तू मौर्य,पप्पू मौर्य, मदनलाल मौर्य, सोनू, चिरंजी लाल, कांति देवी, हर प्यारी, कोमल, शिवानी, शीतल, अदि मौजूद रहे।
गांव नेहटा में निकाली गई मां दुर्गा की शोभायात्रा
गांव नेहटा में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा उत्साह पूर्वक निकाली गई। शोभायात्रा में मां दुर्गा की प्रतिमा एक सिंहासन पर विराजमान थी और श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरिराज किशोर मोर्य, सुरेश चंद्र शर्मा, सुन्दर लाल मोर्य, मंजू दिलेर, राम खिलाडी, रामबाबू लोधी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।