भव्य शोभायात्रा में झांकियों ने मोहा मन, भक्तिमय हुआ माहौल
Sambhal News - शहर के पक्केबाग स्थित श्री सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने भगवान के भजनों पर नृत्य किया। विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया।...

शहर के पक्केबाग स्थित श्री सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर परिसर से गुरुवार की शाम विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रहीं। जिन्होंने लोगों का मनमोह लिया। भगवान के भजनों पर लोग नृत्य करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। गतवर्ष की भांति सरायतरीन के पक्केबाग स्थित श्री सिद्धपीठ पातालेश्वर महादेव मंदिर से गुरुवार की शाम शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, चंद्रपाल वार्ष्णेय, रामकेहर आर्य, निर्दोष आढ़ती, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग सरार्फ व अनिल ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में एटा की स्वचालित झांकियां, महाराष्ट्र बैंड, रामलला के भव्य दर्शन, गंगा माता की झांकी, प्रेम मंदिर के अद्भुत दर्शन, भगवान जगन्नाथ की भव्य झांकी, बाबा महाकाल की पालकी, आदियोगी शिव के दिव्य दर्शन, जिनका वैभवपूर्ण स्वरूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर गया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर रामा टॉकीज, मोहल्ला ठकुराइन, पुलिस चौकी, बजरिया चौक, बाजार गंज, पीला खदाना होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर सम्पन्न हुई। वहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पावन विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु आनंदमग्न हो गए। पूरी यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन होकर नृत्य करते नजर आए। भव्य शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कपिल सिंघल, अमित वार्ष्णेय, मूलचन्द्र वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, चन्देश आर्य, विजय सैनी, दीपक, पंकज गुप्ता, लाला दुप्यंत आदि मौजूद रहे। बारात का प्रबंधन मंदिर के महंत जुगलकिशोर मिश्रा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।