राम सीता विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर
Sambhal News - श्री सांई लोक कॉलोनी में श्रीराम कथा का समापन हुआ। कथा व्यास ने राम और सीता के विवाह का वर्णन किया। राजा जनक ने स्वयंवर की घोषणा की, जिसमें भगवान राम ने शिव धनुष तोड़कर सीता से विवाह किया। समापन पर...

श्री सांई लोक कॉलोनी में चल रही श्रीराम कथा का शनिवार को समापन हुआ। समापन के दिन कथा व्यास ने श्री राम सीता के विवाह का मनोहारी वर्णन किया। जिसे सुनकर सभी भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास शिवशंकर भारद्वाज ने बताया कि राजा जनक अपने दरबार में पुत्री सीता के स्वयंवर का आयोजन करते हैं। जिसमें वह शर्त रखते हैं कि जो भी भगवान शिव के धनुष को तोड़ेगा, उसी से सीता का विवाह किया जाएगा। यह घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में पहुंचते हैं। आयोजन में गुरु विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। अनेक राजा- महाराजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। फिर गुरु की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ा देते हैं। धनुष टूटने के बाद सीता प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डालती हैं। कथा के समापन पर कन्या भोज कराकर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा में उमेश मिश्रा, मोहित गुप्ता, मनोज शर्मा, सचिन कुमार, तरुण चौहान, राजेंद्र सिंह, डॉ. सुरेश अग्रवाल, डॉ. अमित, ममता शर्मा, सीमा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, रीना चौधरी, राम किशोर राजपूत आदि ने सहयेाग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।