Drunken Groom s Wedding Proposal Rejected by Bride in Amroha नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsDrunken Groom s Wedding Proposal Rejected by Bride in Amroha

नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात

Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेटा में एक शादी समारोह में दूल्हा नशे में पहुंचा, जिससे दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि नशे में रहकर शादी नहीं की जा सकती। बारात बिना दुल्हन के लौट गई और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 19 May 2025 04:27 AM
share Share
Follow Us on
नशे में शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेटा में शनिवार रात एक शादी समारोह उस समय खलल पड़ा गया, जब शादी के मंडप में दूल्हा नशे की हालत में पहुंचा। अमरोहा जिले के थाना आदमपुर क्षेत्र के एक गांव से इस बारात को दुल्हन ने बैंरग लौटा दिया। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे वह शादी नहीं कर सकती। बारात चढ़त के बाद जैसे ही दूल्हा विवाह मंडप में पहुंचा, वह लड़खड़ाने लगा। दुल्हन और उसके परिजनों को शक हुआ, और जब दूल्हे की हालत का खुलासा हुआ, तो शादी रुक गई।

मामला बिगड़ता देख लड़के पक्ष के लोगों ने बार-बार लड़की पक्ष को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। रातभर दोनों पक्षों के बुजुर्गों और रिश्तेदारों की पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। अंततः लड़की के पिता ने बेटी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि वे उसके साथ हैं। रविवार सुबह बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस दौरान दूल्हे ने अपने दोस्तों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था, जिससे वह अपनी सुध-बुध खो बैठा। रात भर चली पंचायत, नहीं बनी बात दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन के शादी से मना करने के बाद पांडाल में हड़कंप मच गया। सभी लोग मान-मनोबल में लग गए, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। रात भर चली कई बार पंचायतों के बाद भी बात नहीं बन सकी। लड़की के पिता ने मांगे शादी में खर्च हुए पांच लाख गांव मुल्हैटा में हुई घटना की सूचना लड़की वालों ने समान कोतवाली पुलिस को दी थी। पुलिस को दूल्हे की हरकतों की जानकारी दी गई। रातभर दुल्हन को मनाने की कोशिश भी की गई। बात नहीं बन सकी। दुल्हन के पिता ने शादी पर खर्च हुए सात लाख रुपये की रकम वापस करने की मांग रखी। काफी समय तक मान मनोबल करने के बाद भी बात न बनने पर बारात बैरंग वापस लौट गई। दूल्हे के नशे में होने के कारण दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोग आपस में बात करते रहे, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हरीश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, बहजोई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।