Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCelebration of Lord Chandraprabhu s Moksha Kalyanak Day with Offerings and Worship

चन्द्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

Sambhal News - तीर्थंकर 1008 मूलनायक भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस गोलागंज स्थित जैन मंदिर में भक्तिभाव से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया और अष्ट द्रव्यों के साथ पूजा की। इस अवसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलFri, 7 March 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
चन्द्रप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया

तीर्थंकर 1008 मूलनायक भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाकर भगवान को लड्डू का प्रसाद चढ़ाया गया। पांडुक शिला पर अभिषेक एवं शांति धारा कर भगवान की विधि-विधान से अष्ट द्रव्यों के साथ पूजा-अर्चना की गई। गुरुवार को गोलागंज स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्तिभाव के साथ मनाया गया। आठवें तीर्थंकर चन्द्रप्रभु भगवान को झारखंड स्थित सम्मेदशिखर के ललित कूट से मोक्ष प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मोक्ष कल्याणक, देव शास्त्र गुरु, चौबीसों तीर्थंकर, निर्वाण क्षेत्र आदि की पूजन कर निर्वाण कांड का पाठ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। संभव जैन ने कहा कि हमें भगवान से जन्म, जरा, मृत्यु, संसार ताप, कामबाण, मोह, अंधकार, अष्टकर्म के समाप्त होने की विनती करते हुए अक्षय पद, महामोक्ष फल एवं अनर्घ्य पद प्राप्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्ष सुनील जैन, महामंत्री संभव जैन, कोषाध्यक्ष मीतेश जैन समेत विभोर जैन, नवनीत जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सरिता जैन, साक्षी जैन, आकांक्षा जैन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।