Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलCelebrated birth anniversary of Maharaja Jaychand

महाराजा जयचंद की मनाई जयंती

शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराजा जयचंद को उनकी जयंती पर याद किया। इस दौरान उनके पराक्रम के चर्चे किये...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 10 Feb 2020 12:59 PM
share Share

शहर के मोहल्ला हल्लू सराय में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराजा जयचंद को उनकी जयंती पर याद किया। इस दौरान उनके पराक्रम के चर्चे किये गये।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह राठौड़ ने कहा कि सम्राट जयचंद ने 1170 से 1194 के बीच कन्नौज पर राज किया। उन्होंने अपनी वीरता का परिचय देते हुए अनेक युद्ध जीते। ठाकुर अशोक सिंह पंवार ने कहा कि महाराजा जयचंद ने पृथ्वीराज व संयोगिता के विवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर दोनों का विवाह सम्पन्न कराया था। कार्यक्रम में प्रेमशंकर सिंह राठौड़, लवकेश सिंह राठौड़,ठाकुर हरनाम सिंह,परमानन्द सिंह ठाकुर,योगेंद्र सिंह पंवार,निरंजन सिंह,धर्मेंद्र सिंह,छिद्दा सिंह,प्रमोद राठौड़,धर्मेंद्र कुमार,चरन सिंह,संजय सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक पंवार,राजकुमार ठाकुर एवं नगर मंत्री भीकम सिंह ठाकुर का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर अशोक सिंह पंवार व संचालन त्रिलोकी सिंह राठौड़ ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें