Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsBJP Celebrates 46th Foundation Day with Grand Ceremony and Organizational Strength

भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

Sambhal News - भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, इसके बाद भारत माता और प्रमुख नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलMon, 7 April 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के स्थापना दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इसके पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रनिष्ठ भावना को प्रकट किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है, जिसके संगठनात्मक संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वैचारिक दृढ़ता और संगठनात्मक अनुशासन से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नींव 6 अप्रैल 1980 को रखी गई थी। पार्टी की शुरुआत जनसंघ से अलग होकर हुई और 1980 में माधव प्रसाद त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसके बाद कल्याण सिंह, राजेंद्र गुप्त और कलराज मिश्र जैसे नेताओं ने संगठन को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में उत्तर प्रदेश की शानदार भूमिका ने भाजपा को केंद्र में बहुमत दिलाया। 2024 में भले ही सीटें कुछ कम हुईं, लेकिन भाजपा ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाकर नया इतिहास रचा। उन्होंने बताया कि भाजपा का संगठन 98 जिलों में विस्तारित है, और प्रदेश के 1 लाख गांवों तक सीधी पहुँच बनी हुई है। वर्तमान में 162459 बूथों पर भाजपा की बूथ समितियाँ सक्रिय हैं और 27634 शक्ति केंद्र संगठन की रीढ़ बनकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो लोकतांत्रिक संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को पालन करते हुए कार्यकर्ताओं से नेतृत्व का चयन कराती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़कवंशी, जिला महामंत्री कमल कुमार कमल, कुलदीप सिंह चाहल, विपिन गुप्ता, संजय संखधार, जयप्रकाश गुप्ता, मुकुल रस्तोगी, शिल्पी गुप्ता, कशिश कौशल, गोपाल शर्मा, आलोक भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें