बावड़ी पर पहुंची एएसआई की टीम, की पैमाइश
Sambhal News - लक्ष्मणगंज स्थित बावड़ी पर एएसआई की टीम लगभग तीन सप्ताह बाद पहुंची। उन्होंने त्रिपाल हटाकर नए सिरे से पैमाइश की और दूसरे तल का निरीक्षण किया। 21 दिसंबर 2024 को खोदाई का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन कार्य...
मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित बावड़ी पर करीब तीन सप्ताह बाद एएसआई के टीम के सदस्य पहुंचे। उन्होंने त्रिपाल हटाकर नए सिरे से बावड़ी की पैमाइश की। काफी देर तक दूसरे तल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह वापस लौट गए। बावड़ी पर 21 दिसंबर 2024 को खोदाई का कार्य शुरु किया था। लगातार काफी दिन तक खोदाई कार्य चला। इस दौरान प्रथम तल पूरी तरह से दिखाई देने लगा था। इसके बाद एएसआई की टीम ने दूसरे तल की खोदाई का कार्य शुरू कराया था। दूसर तल की खोदाई के दौरान अंदर से गैस निकलने की आशंका जताई गई थी, जोकि जांच में निराधार निकली। इसके अलवा खोदाई के दौरान दूसरे तल का हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दिया तो एएसआई की टीम ने कार्य रूकवा दिया था। पिछले दो सप्ताह से बावड़ी पर कार्य पूरी तरह से बंद है। शुक्रवार को अचानक एएसआई टीम के सदस्य राजेश कुमार बावड़ी पर पहुंच गए। वह काफी देर तक अपने कर्मचारियों के साथ पैमाइश करते रहे। इसके बाद वह वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि नए सिरे से पैमाइश की गई थी। मकान के नीचे बावडी के हिस्से लेकर सामने की सीढियों तक पैमाइश की गई है। इस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उनके निर्देश के बाद ही आगामी कार्य अमल में लाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।