Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़संभलAnganwadi Workers Protest for Rights and Demands in Asmoli

मानदेय बढ़ाने की मांग को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भूख हड़ताल पर बैठ

विकास खंड असमोली की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया। संघ की अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सेवाओं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलWed, 4 Sep 2024 08:14 PM
share Share

विकास खंड असमोली क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रि एवं सहायिका मजदूर संघ के बैनर तले सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वह मांगों को लेकर दो दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा कर भूख हड़ताल पर बैठ गईं। संघ की अध्यक्ष संघ की अध्यक्ष ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने वर्षों से वे आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की शिक्षा और देखभाल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके लंबे अनुभव और सेवा को नजर अंदाज कर नए ईसीसीई एजुकेटर की तैनाती करना हमारे साथ अन्याय है, बल्कि इससे हमारा भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को हमारी सेवाओं और मेहनत का सम्मान करना चाहिए तथा हमारे मानदेय को बढ़ाना चाहिए और तत्काल एजुकेटर की भर्ती को रद करना चाहिए। धरने में रेखा रानी, सोमवती शर्मा, दीपक गुप्ता भोग हड़ताल पर बैठ गई उनके समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्तायां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें