15th Anniversary Celebration of Old Age Home in Kaithal Gate धूमधाम से मनाया गया समिति का वार्षिकोत्सव, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal News15th Anniversary Celebration of Old Age Home in Kaithal Gate

धूमधाम से मनाया गया समिति का वार्षिकोत्सव

Sambhal News - कैथल गेट स्थित वृद्ध आश्रम में जनसेवा समिति का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को वस्त्र दिए गए और भोजन कराया गया। नगरपलिका अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 17 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से मनाया गया समिति का वार्षिकोत्सव

कैथल गेट स्थित वृद्ध आश्रम में जनसेवा समिति का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित किए और वृद्धजनों को वस्त्र देकर भोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपलिका अध्यक्ष लता व निर्मल देवी वार्ष्णेय ने फीता काटकर व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद हरिशंकर दुबे, हरीश कठेरिया, दिनेश पाल सिंह दिलकश, शांति राणा, सुखपाल सिंह 'गौर ' बदायूं ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बच्चों ने राम आएंगे, रण में कूद पड़ी महाकाली, ओ मेरे परदेशिया, वो है अलबेला मद नैनों वाला आदि गीतों पर नृत्य किया। जिसकी खूब सराहना की गई।

इस दौरान वृद्ध आश्रम की 22 महिलाओं को साड़ी व 40 पुरूषों को अंग वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की व संचालन सर्वेश चीनी ने किया। इस दौरान चेतन मिश्रा, दाताराम भारती,संजीव गुप्ता,राजेश रस्तोगी, गौरव वार्ष्णेय, नवकांत देव शर्मा, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।