Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Samajwadi Party gives protection to dacoits Deputy CM Brajesh Pathak hits back at Akhilesh yadav allegations

डकैतों को संरक्षण देती है समाजवादी पार्टी, अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पलटवार

  • सुलतानपुर एनकाउंटर पर अभी सियासत जारी है। अखिलेश लगातार यूपी सरकार को घेर रहे हैं। गुरुवार को भी अखिलेश ने यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी पलटवार किया और सपा को डकैतों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 12 Sep 2024 12:13 PM
share Share

सुलतानपुर डकैती और मंगेश यादव एनकाउंटर पर यूपी पुलिस द्वारा भले की स्थिति साफ कर दी हो लेकिन विपक्ष अभी भी लगातार यूपी सरकार पर हमला बोल रहा है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, सपा की पहचान अपराधी तत्वों को संरक्षण देने के तौर पर रही है और वास्तव में सपा के डीएनए में ही गुंडई और अराजकता है।

उन्होंने कहा, अखिलेश यादव सुल्तानपुर में सर्राफा कारोबारियों के यहां लूट के आरोपियों की तरफदारी कर रहे हैं। इससे साफ दिख रहा है कि उनकी पार्टी डकैतों को संरक्षण देने का काम रही है। सपा ने हमेशा ही अपराधियों को संरक्षण दिया है। सपा पीड़ितों के साथ खड़े होने के बजाय अपराधियों के साथ है। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों को बचाने का काम करती है। सपा जाति का भ्रमजाल फैला कर अपराधी तत्वों को संरक्षित करने का काम कर रही है। सुल्तानपुर की घटना में वांछित बदमाशों के कब्जे से ढाई किलो सोना बरामद हुआ है। श्री पाठक ने कहा कि प्रदेश में 2017 के बाद से भाजपा की सरकार में क़ानून व्यवस्था सही हुई है।

कारोबारी आज सुरक्षित महसूस कर रहा है। आज हर वर्ग प्रदेश की नीति को आगे बढ़ाने में लगा है। उन्होने कहा कि सपा की सरकार में गंज के एक पुलिस अधिकारी को लखनऊ की सड़क पर घुमाया गया था। लोहियावाहिनी के गुंडों ने जीप को कप्तान के आवास पर खड़ा कर दिया था। आज तक उस घटना में कितने लोगो को सजा हुई सपा को बताना चाहिए। मथुरा के जवाहरबाग कांड को कोई नहीं भूला है। सपा के संरक्षण में कई दिन तक वहाँ गोलियां चली थीं। मुज़फ़्फ़रनगर कांड में सपा ने किसी की गिरफ़्तारी नहीं की थी। 

सपा के लोग प्रदेश पर रोड रोलर चलाने का काम करते है। बहू बेटियों पर सबसे ज़्यादा अत्याचार सपा सरकार में हुआ हैं। पाठक ने सवालिया अंदाज में कहा कि असलहे के बल पर लूट पर अखिलेश यादव क्या श्वेत पत्र जारी करेगे। कन्नौज में सपा नेता की शर्मनाक करतूत को पूरा प्रदेश अच्छी तरह जान गया है। लखनऊ के चिनहट में गणेश प्रतिमा पर हुये पथराव पर उन्होने कहा, हम किसी हालत में ऐसा नहीं होने देगें जो ऐसा करेगा उसको सजा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें