बोले सहारनपुर : समस्याओं का लगा अंबार, जीना हुआ दुश्वारबोले सहारनपुर : समस्याओं का लगा अंबार, जीना हुआ दुश्वार
Saharanpur News - दिल्ली के वार्ड 33 में 35,000 लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लटकते बिजली के तार, खराब सड़कें, सीवर लाइन की अनुपस्थिति और सफाई की कमी से स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रशासन की लापरवाही के...

दिल्ली रोड स्थित शहर का वार्ड 33, प्रमुख और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां 10 हजार से अधिक मतदाता और करीब 35 हजार लोग रहते हैं। इसके बाद भी इस क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वार्ड के तहत आने वाली कॉलोनियों रोहित विहार, आशीर्वाद विहार, रक्खा कॉलोनी, रूप विहार, सूर्य नगर, बैंक कॉलोनी, जयनगर, विजयनगर और सेंट्रल कॉलोनी के लोग बदाहल सड़कें, झूलते बिजली के तार और सड़कों पर बहते पानी से काफी परेशान है। 35 हजार की आबादी वाले वार्ड के लोग समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। वार्ड 33 की रोहित विहार कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या बिजली के तारों का जंजाल। नीचे लटक रहे तार स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ माह पहले एक घटना में स्कूल बस इन तारों की चपेट में आ गई थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा था। इसके अलावा, रंग पुताई करते समय एक मजदूर तारों की चपेट में आने से घायल हो गया था। बामुश्किल उसकी जान बची थी। लोगों का कहना हैं कि इन हादसों के बावजूद अधिकारियों की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय प्रशासन इस मामले में कोई भी ठोस कदम उठाने में नाकाम रहा है।
सड़क व्यवस्था की बात करें तो कॉलोनी में सड़कें भी ठीक हालत में नहीं हैं। बारिश के दिनों में इनका हाल और भी बिगड़ जाता है। यहां की सड़कें इतनी खराब हैं कि बारिश के समय ये सड़कें नदियों में बदल जाती हैं, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। स्थानीय लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए गहरे पानी में से गुजरते हैं। इससे जहां परेशानी होती है, वहीं संक्रामक बीमारियों फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं रोहित विहार कॉलोनी में एक और गंभीर समस्या यह है कि यहां सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है। यह कॉलोनी 20 साल से पंजीकृत है, लेकिन बावजूद इसके यहां सीवर लाइन का निर्माण नहीं हुआ। लोगों के अनुसार वह इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है, जो बीमारियों को बढ़ावा देता है।
साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब
साफ-सफाई की स्थिति भी वार्ड में बहुत खराब है। कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों की कमी है, जिसके कारण गली-गली में गंदगी फैली रहती है। इस कारण कॉलोनियों में बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो रहा है। यह समस्या इस हद तक बढ़ चुकी है कि अब कॉलोनीवासी खुद ही सफाई करने को मजबूर हैं। गंदगी से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। उनका कहना है कि कई बार शिकातय के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे। इस कारण काफी परेशानी हो रही है।
शिकायत के बाद भी नहीं उठाया कोई ठोस कदम
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से अनुरोध किया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया हैं। लोग अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटते रहते हैं, लेकिन समाधान होता नहीं दिखता। लोगों का कहना है कि कई योजनाओं के बावजूद उनके क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे उनका जीवन और भी कठिन हो गया है। बिजली के तारों का लटकना, खराब सड़कें, सीवर लाइन की अनुपस्थिति, सफाई कर्मचारियों की कमी और अन्य समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाना चाहिए। खास बात हैं कि स्थानीय लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता बहुत आवश्यक है, ताकि उनका जीवन आसान हो सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
प्रशासन को लोगों की समस्या पर देना होगा ध्यान
शहर वार्ड 33 के अंतर्गत आने वाली कॉलोनियों में लोगों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। प्रशासन को इन समस्याओं का तुरंत समाधान करना चाहिए, ताकि स्थानीय लोग अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। यदि प्रशासन समय रहते कदम नहीं उठाता है, तो इन समस्याओं का समाधान होना मुश्किल हो जाएगा और इनका प्रभाव पूरे क्षेत्र पर पड़ सकता है। प्रशासन को समस्या पर ध्यान देना होगा। साथ ही स्थानीय लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों को अधिक सक्रियता दिखानी होगी, ताकि इन कॉलोनियों के निवासी सुरक्षित और सुखी जीवन जी सकें।
समस्याएं और समाधान
1.लटकते हुए बिजली के तार
2.खराब सड़कें और जलभराव
3.सीवर लाइन का अभाव
4.बारिश में जलमग्न सड़कें
5.गंदगी और जलभराव के कारण स्वास्थ्य समस्याएं
समाधान
1.बिजली विभाग को इन लटकते हुए तारों को ठीक करना चाहिए।
2.खराब सड़कों से बचने के लिए सड़क निर्माण और सुधार कार्यों की आवश्यकता है।
3.कॉलोनी में सीवर लाइन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
4.जल निकासी की उचित व्यवस्था के लिए नालियों का निर्माण और सफाई की जानी चाहिए।
5.नियमित सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव किया जाना चाहिए, ताकि संक्रामक बीमारियों को रोका जा सके।
हमारी भी सुनों
1.सड़कें हर बारिश में नदी बन जाती हैं, हम जैसे बुजुर्गों के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का समाधान जल्दी से होना चाहिए ताकि हम आराम से चल सकें। -संजीव कुमार
2.हाइटेंशन तारों का जंजाल हमारे लिए खतरनाक है। एक बार बस हादसा हो चुका था और अब भी वे लटकते रहते हैं। हम अधिकारियों से बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। -पिंकु चौधरी
3.सीवर लाइन की समस्या बहुत बड़ी है। गंदगी के कारण हमारे घरों में पानी भर जाता है, जिससे हम बहुत परेशान रहते हैं। प्रशासन को इस दिशा में जल्द कदम उठाना चाहिए। -अरविंद ठाकुर
4.गली-गली में गंदगी फैली रहती है और सफाई कर्मचारी कभी दिखाई नहीं देते। हम खुद ही सफाई करते हैं, लेकिन बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। हमें सरकारी मदद की आवश्यकता है। -प्रेरित अग्रवाल
5.यह कॉलोनी दो दशक से ज्यादा पुरानी है, लेकिन यहां की सड़कें, बिजली और सीवर सिस्टम अब तक ठीक नहीं हो पाए हैं। इन समस्याओं का समाधान ना होने से हम बहुत परेशान हैं। -सुरेशो
6.हमारे घरों में पानी घुस जाता है, खासकर जब बारिश होती है। कोई सुधार नहीं किया गया। यह स्थिति बहुत कष्टकारी है और प्रशासन को जल्दी से काम करना चाहिए। -निर्मल
7.हर दिन बिजली के तारों के नीचे से गुजरना खतरनाक हो गया है। किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। तारों को ठीक करने का काम प्रशासन को जल्दी करना चाहिए। -संतोष
8.स्कूल बस को हाइटेंशन तारों ने पकड़ लिया था, इससे बड़ा हादसा हो सकता था। अगर प्रशासन ने समय पर इस समस्या को हल नहीं किया, तो कुछ भी हो सकता है। -मनीषा
9.हमारे इलाके में सीवर लाइन नहीं है और ना ही कोई सफाई व्यवस्था है। ऐसे में हम गंदगी और बीमारी से जूझते रहते हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -शिवांग पंवार
10.साफ-सफाई की स्थिति बहुत खराब है। हम खुद ही सफाई करते हैं, लेकिन गंदगी का अंबार लगा रहता है। सफाई कर्मचारियों की कमी है, जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। -राजेंद्र सिंह
11.हमारी कॉलोनी में जब बारिश होती है, तो सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो जाती हैं। हमें अपने घर तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती है। यह प्रशासन के लिए एक गंभीर मामला है। -नंदकिशोर शर्मा
12.बिजली के तार लटकने के कारण हमारे बच्चों की सुरक्षा को खतरा है। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हमें प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की उम्मीद है। -हरपाल सिंह
13.हमारे इलाके में सीवर लाइन नहीं है, गंदगी फैलने से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। प्रशासन को हमारे स्वास्थ्य को लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए। -लवी राठी
14.सड़कें खराब हैं और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या रहती है। यह हम सभी के लिए बहुत कठिनाई का कारण बनता है। अगर यह जल्दी ठीक नहीं हुआ तो लोग परेशान होंगे। -प्रशांत
15.हमारी कॉलोनी में साफ-सफाई की स्थिति बहुत खराब है। सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति से गंदगी का अंबार लगा रहता है, जो बीमारियों का कारण बन रहा है। -नरेश पुंडीर
16.हमारे घरों में पानी घुस जाता है, जब बारिश होती है। सड़कें भी मानो जैसे बहने लगती हैं, जब हम राहत पाने के लिए अधिकारियों के पास जाते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता। -अंकुर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।