Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरUP Government Approves Reconstruction of 8 Dilapidated Bridges in Saharanpur Division

सहारनपुर मंडल में होगी आठ पुलों की मरम्मत

उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर मंडल में 50 साल पुराने 8 जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण को हरी झंडी दे दी है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन पुलों की मरम्मत की जरूरत थी, खासकर सहारनपुर जिले के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSat, 14 Sep 2024 05:44 PM
share Share

शासन ने प्रदेश के जर्जर पुलों के दोबार निर्माण करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। सहारनपुर मंडल में आठ पुलों का निर्माण किया जाएगा। यह पुल 50 साल से अधिक पुराने हैं। विभागीय जांच में पुलों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बिहार में दर्जनभर से अधिक पुल गिरने के बाद उत्तर प्रदेश में भी पुलों की जांच कराई गई थी। जुलाई माह में लोक निर्माण विभाग ने मंडलभर के पुलों की जांच की थी। इसमें से कुल आठ पुल ऐसे पाए गए, जिन्हें सख्त मरम्मत की जरूरत है। इनमें से सहारनपुर जिले के छह पुल शामिल है। जबकि एक पुल मुजफ्फरनगर जिले व एक पुल शामली जिले का है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब शासन ने सभी पुलों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव को पास कर दिया है। शासन की हरी झंड़ी मिलने के बाद जल्द ही पुलों के निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।

----

ये पुल हुए थे चिन्हित

● सहारनपुर के दौलती रांघड से मंसापुर के किमी-2/1 पर बना लघु पुल

● सहारनपुर के जनता मार्ग से मंडोरा संपर्क के किमी किमी-3/1 में बना लघु पुल

● सहारनपुर बडगांव मार्ग किमी-4 देहरी सीमा वाया मल्हीपुर शेरपुर गुर्जर,नल्हेडा गुर्जर मार्ग

● चिलकाना गंदेवड से लोदीपुर रसूलपुर मार्ग पर बना पुल

● सहारनपुर के रामपुर-बडगांव मार्ग से दल्हेडी पर बना पुल

● सहारनपुर में झबीरण से बुढेड़ा मार्ग पर बना पुल

● सहारनपुर में चिलकाना सरसावा नकुड़ मार्ग पर बना पुल

● मुजफ्फरनगर में बघरा हरसौली मांडी मार्ग पर बना पुल

● शामली में बघेव से गोहरनी मार्ग (ग्रामीण मार्ग पर बना पुल)

---

वर्जन

शासन ने पुलों के निर्माण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के विस्तृत निर्देश आने के बाद ही पुलों की मरम्मत को लेकर काम शुरू कराया जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें