बोले सहारनपुर : इन कॉलोनियों में बिन बिजली-पानी रहने को मजबूर हजारों की आबादी
Saharanpur News - दिल्ली के वार्ड 9 के ग्रीन सिटी और आसपास की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोग सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर निगम की अनदेखी के कारण लोग कठिनाइयों का सामना कर...

दिल्ली रोड स्थित पॉश एरिया पैरामाउंट से सटे वार्ड 9 ग्रीन सिटी समेत पांच कॉलोनियों में विकास की किरण नहीं पहुंची है। वार्ड के लोग सड़क, बिजली, सीवर लाइन, पेयजल, पथ प्रकाश सहित कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार नगर निगम से सुविधाएं दिलाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में लंबे समय से लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। ई साल पहले दिल्ली रोड पर पॉश एरिया पैरामाउंट कॉलोनी के बराबर में वार्ड 9 क्षेत्र की स्थित ग्रीन सिटी कॉलोनी काटी गई थी। इसके साथ ही वार्ड में ज्योतिबाफूले नगर, पर्व सिटी, दुर्गापुरी कॉलोनी, वरुण सिटी कॉलोनी आती है। इन कॉलोनियों में 3 हजार की आबादी रहती है। इन कॉलोनियों कें आज तक बिजली के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। लोगों ने घरों पर सोलर पैनल लगा रखे हैं। कॉलोनी में कच्ची सड़के हैं, जिस पर पत्थर फैले हैं। लोग आए दिन गिरकर चोटिल भी होते हैं। इसके अलावा सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। रात में इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। ग्रीन सिटी और ज्योतिबाफुले नगर सिर्फ एक स्ट्रीट लाइट है। बाकी जगहों पर कहीं भी पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में एक भी सफाई कर्मचारी नहीं है। लोगों ने निजी सफाई कर्मचारी रखे हुए हैं, जिनका खर्च वह खुद ही उठाते हैं। जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर नाले और नालियां भी नहीं बनी है। गंदा पानी सड़कों और खाली पड़े प्लाटों में भरा रहता है। पैरामाउंट कॉलोनी की तरफ से भी ग्रीन सिटी में गंदा पानी बहता है। बारिश के दिनों स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह कीचड़ फैलने के साथ ही जलभराव हो जाता है।
सुरक्षा व्यवस्था का भी नहीं इंतजाम
वार्ड में रात में अंधेरा छाया रहता है। सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है। पुलिस गश्त भी इलाके में नहीं होती है, जबकि वार्ड से दिल्ली रोड की तरफ से सर्किट हाऊस और नवादा रोड सहित अनेक गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। रात में कई बार अपराधी लूटपाट कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वह भी खराब पड़े हैं।
इंतजार में पथरा रही आंखे
आलम यह है कि इस वार्ड में तो मूलभूत सुविधाएं बिल्कुल भी नहीं है। विकास की किरण के इंतजार में लोगों की आंखे पथरा गई हैं। क्षेत्रवासी मोनू कुमार नोटियाल और हरीश जायसवाल का कहना है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि उनके वार्ड की सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रीन सिटी, ज्योतिबाफुलेनगर और वरूण सिटी एवं पर्व सिटी में लोगों ने प्लाट खरीदे हुए हैं, लेकिन कुछ ही लोगों ने मकान बनाए हैं। क्योंकि, यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। नगर निगम की लापरवाही की वजह से कॉलोनी अनदेखी का शिकार है। यही स्थिति रही तो यहां रह रहे लोगों को भी दूसरी जगह न जाकर बसना पड़ेगा।
-----
सुरक्षा व्यवस्था का भी नहीं इंतजाम
वार्ड में रात में अंधेरा छाया रहता है। सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है। पुलिस गश्त भी इलाके में नहीं होती है, जबकि वार्ड से दिल्ली रोड की तरफ से सर्किट हाऊस और नवादा रोड सहित अनेक गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। रात में कई बार अपराधी लूटपाट कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए हैं। कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वह भी खराब पड़े हैं।
-----
विकास की किरण की इंतजार में पथरा रही आंखे
आलम यह है कि इस वार्ड में तो मूलभूत सुविधाएं बिल्कुल भी नहीं है। विकास की किरण के इंतजार में लोगों की आंखे पथरा गई हैं। क्षेत्रवासी मोनू कुमार नोटियाल और हरीश जायसवाल का कहना है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि उनके वार्ड की सुध नहीं ले रहे हैं। ग्रीन सिटी, ज्योतिबाफुलेनगर और वरूण सिटी एवं पर्व सिटी में लोगों ने प्लाट खरीदे हुए हैं, लेकिन कुछ ही लोगों ने मकान बनाए हैं। क्योंकि, यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। नगर निगम की लापरवाही की वजह से कॉलोनी अनदेखी का शिकार है। यही स्थिति रही तो यहां रह रहे लोगों को भी दूसरी जगह न जाकर बसना पड़ेगा।
------
समस्याएं---
- बिजली के कनेक्शन नहीं है।
- कहीं पर भी सड़क नहीं बनी है।
- सीवर लाइन भी नहीं बिछी है।
- शुद्ध पेयजल की पाइप लाइन नहीं है।
- सुरक्षा के व्यवस्था कोई इंतजाम नहीं है।
- जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं।
- कहीं भी सरकारी सफाई कर्मचारी नहीं है।
- खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा है और गंदगी फैली है।
- बारिश में जलभराव होने के साथ कीचड़ फैल जाता है।
- इलाके में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं।
----
समस्याएं---
- विद्युत निगम को घर-घर बिजली के कनेक्शन देने चाहिएं।
- वार्ड की कॉलोनियों में पक्की सड़कें बनाई जाएं।
- सीवर लाइन बिछनी चाहएि।
- शुद्ध पेयजल की पाइप लाइन होनी चाहिए।
- वार्ड में सरकारी हैंडपंप भी लगाए जाएं।
- पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने चाहिएं।
- नियमित नगर निगम की ओर से सफाई कराई जाए।
- वार्ड में सरकारी कर्मचारी तैनात किए जाएं।
- जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिले।
- पूरे इलाके में स्ट्रीट लाइटें लगाकर पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाए।
---------
वर्जन:-
हमारा वार्ड पूरी तरह अनदेखी का शिकार है। नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान को कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।---मोनू कुमार नोटियाल निवासी ज्योतिबाफूले नगर
-----
मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिएं। चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हर बार समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वायदों को भूल जाते हैं। क्षेत्रवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।----हरीश जायसवाल निवासी ज्योतिबाफूले नगर
---
कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। सरकारी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है, जिसकी वजह से लोग परेशानी का सामना करना रहे हैं। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।----अजय शर्मा, निवासी ग्रीन सिटी
----
पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त की जाए। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की जरूरत है। ताकि रात में आने-जाने में लोगों को दिक्कत न उठानी पड़ी। कॉलोनी में सिर्फ एक ही स्ट्रीट लाइट लगी है।---आकाश निवासी ग्रीन सिटी
----
वार्ड में सार्वजनिक शौचालए बनाए जाएं। ताकि लोगों राहगीरों को दिक्कत न उठानी पड़ी। क्योंकि, वार्ड से कई क्षेत्रों के रास्ते जुड़े हैं, जहां से लोग रोजाना निकलते हैं। ताकि उनको सुविधा हो सके।----आयुष शर्मा निवासी ग्रीन सिटी
----
पेयजल की व्यवस्था की जाए। कॉलोनी में पाइप लाइन बिछनी चाहिए। घर-घर नगर निगम की टंकियों से पानी आना चाहिए। लोगों ने अपने निजी हैंडपंप लगा रखते हैं। कई जगहों पर हैंडपंप से साफ पानी भी नहीं आता है।----सुनील कुमार निवासी ज्योतिबाफूले नगर
---
बिजली न होने की वजह से लोग परेशान है। आज तक विद्युत निगम ने बिजली के कनेक्शन नहीं दिए हैं। इसकी मांग कई बार कॉलोनी के लोग उठा चुके हैं, लेकिन सिर्फ झूठे आश्वासन मिलते हैं। समस्या का समाधान नहीं होता।----सुमित कुमार निवासी ज्योतिबाफूले नगर
---
वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि सभी नगर निगम को पूरा टैक्स देते हैं। इस मुद्दे को कई बार उठा भी चुके हैं। नगर निगम ने वार्ड की अनदेखी कर रखी है। लोग परेशान है और बदहाली का आलम है।------रूपेश कुमार निवासी ज्योतिबाफूले नगर
----
कॉलोनी में सड़कें बनाई जाएं। कच्चे रास्तों से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़कों पर पत्थर फैले हुए हैं। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बदहाली से लोग मुसीबत में है।---सुधीर कुमार निवासी वरूण सिटी
----
वार्ड के पार्क बनाए जाने चाहिएं। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएं। इसके अलावा वॉकिंग ट्रैक बनना चाहिए। फिलहाल तो एक भी पार्क नहीं है। मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं।-------चौधरी रणवीर सिंह निवासी सांवलपुर नवादा
---
सुविधाएं तो मिल ही नहीं रही है, जबकि टैक्स पूरा दे रहे हैं। हर तरह की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गंदगी, बिजली, सीवर लाइन और सड़कें न होने की वजह से लोग परेशान हैं।---नीलम निवासी पर्व सिटी
---
उनका इलाका उपेक्षा का शिकार है। आसपास के वार्डों में सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन उनके वार्ड हर तरह की सुविधा का टोटा है। ऐसे में नागरिकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। यही हालात रहे तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।---प्रतिभा निवासी वरूण सिटी
---
क्षेत्र में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की हर समय गश्त होनी चाहिए। पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने पर शाम से ही महिलाएं घर से निकलती हुई डरती हैं। क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं है। इस ओर पुलिस-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।---रेणु निवासी पर्व सिटी
----
मूलभूत सुविधाएं नागरिकों का हक है। कॉलोनी तो काट दी गई, लेकिन नगर निगम और प्रशासन ने सुविधाएं के लिए इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आखिर कब तक लोग समस्याओं से जूझते रहेंगे। झूठे आश्वासन देकर लोगों के साथ धोखा ही किया जा रहा है। ----सुशांत श्रीवास्तव निवासी वरूण सिटी
-----
बिजली के कनेक्शन देने, पानी की पाइपलाइन व सीवर लाइन बिछाए जाने और सड़क बनाए जाने की सबसे पहली आवश्यकता है, लेकिन इससे नगर निगम को कोई सरोकार नहीं है। शासन को भी पत्र लिख चुके हैं, लेकिन समस्याएं हल नहीं हुई हैं।----मांगा निवासी पर्व सिटी
----
झूठे वायदों से वार्ड के लोग परेशान हो चुके हैं। वह कब तक बिना सुविधाओं के अपना जीवन काटेंगे। बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। वह नगर निगम से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का हल किया जाए।----पीयूष निवासी वरूण सिटी
-----
वर्जन:-
महापौर
फोटो
नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाई जाएंगी। वार्ड के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जल्द वार्ड का सर्वे कराकर विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम की प्राथमिकता है कि सभी लोगों को सुविधाएं मिलें। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की परेशानी को दूर कराया जाएगा।----डॉ. अजय सिंह, महापौर
-----
वर्जन:-
नगरायुक्त
फोटो
लोगों एक-एक समस्या पर मंथन किया जाएगा। वार्ड में विकास कार्य कराए जाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए बजट की व्यवस्था करके लोगों की मांग के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम की प्राथमिकता विकास कार्य कराना है, जिस तरह दूसरे वार्डों में कार्य हुए हैं। इसी तरह इस वार्ड में भी विकास कार्यों की किरण जल्द पहुंचेंगी। जल्द विभागीय बैठक में विकास कार्यों की डीपीआर तैयार कर ली जाएगी।----संजय चौहान, नगरायुक्त
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।