Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsResidents of Ward 10 in Saharanpur Struggle with Basic Amenities and Waterlogging Issues

बोले सहारनपुर : निकासी न होने से घरों में घुसा गंदा पानी

Saharanpur News - सहारनपुर के वार्ड 10 नवादा रोड क्षेत्र में 12 हजार से अधिक जनसंख्या मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। जलभराव, टूटी सड़कों और सफाई कर्मचारियों की कमी से लोग परेशान हैं। नगर निगम से कई बार शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 4 March 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
बोले सहारनपुर : निकासी न होने से घरों में घुसा गंदा पानी

स्मार्ट सिटी में वार्ड 10 नवादा रोड क्षेत्र में आठ कॉलोनियां आती हैं, जिसमें 12 हजार से अधिक की आबादी वापस करती है, लेकिन लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या जलभराव है। यहां नाले टूटे पड़े हैं और निकासी की व्यवस्था नहीं है। एक तालाब में गंदा पानी एकत्र होता है। इसके अलावा भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। कहने को 23 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन नियमित आते दस से 12 भी नहीं है। वार्ड 10 में नवादा रोड, रूप विहार, हरिनगर, गांधीनगर, शंकर नगर, पार्वती धाम, काजीपुरा, फतेहपुर, न्यू प्रणव विहार इलाका आता है, जिसमें 12 हजार से अधिक की आबादी वास करती है। रूप विहार निवासी मास्टर ज्योति प्रसाद और पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा का कहना है कि लोगों की परेशानी से नगर निगम कोई सरोकार नहीं है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी की व्यवस्था न होना है। एक नाला है, जो टूटा पड़ा है, जिसका पानी भी एक तालाब में जाता है, लेकिन नाला अटा पड़ा है और कई जगहों से टूटा है, जिस तालाब में पानी जाता है, उसके चारों तरफ के मकानों की नींव भी खोखली हो चुकी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पूरे वार्ड में सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन नहीं बिछी है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि कहने को सहारनपुर स्मार्ट सिटी में शामिल हैं। लोग सभी तरह के टैक्स भी देते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। वार्ड में 23 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन नियमित आते आधे भी नहीं है, जिसकी वजह से गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। वार्ड की अधिकांश सड़कें कच्ची और टूटी पड़ी हैं, जिसकी वजह आए दिन दुपहिया वाहन फिसलने की वजह से लोग घायल हो जाते हैं। वार्ड में निकासी की व्यवस्था पहले से ही नहीं है और दूसरे वार्ड का गंदा पानी भी इसी वार्ड में आकर तालाब में गिरता है। बारिश में आलम यह है कि, गंदा पानी अंदर घुसने से लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ जाता है। कुत्तों ने आतंक मचा रखा है, जो लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। वार्ड की हालत बेहद खराब है। सुरक्षा व्यवस्था के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। वार्ड में एक श्मशान घाट है, जिसके ऊपर टीन शेड भी नहीं पड़ी है। इसी तरह अनेक मूलभूत सुविधाएं लोगों को नहीं मिल रही है। आवारा कुत्तों का आतंक ऐसा है कि, आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। पथ प्रकाश की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। वार्ड में तीन पार्कों की भूमि खाली पड़ी है, जहां पार्क बने ही नहीं। यहां पर लोग गदंगी फैलाते हैं। मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान है। समस्याओं के समाधान को कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन शहर की सरकार इनकी नहीं सुन रही है। आइए बताते हैं कि लोगों की परेशानी क्या-क्या है।

सिर्फ मिलता है आश्वासन : सहारनपुर। क्षेत्रवासी कहते हैं कि नगर निगम में शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। चुनाव के दौरान तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशी समस्याओं के समाधान के दावे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद वायदों को भूल जाते हैं। इसी वजह से लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि अगर समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करने को भी मजबूर होना पड़ेगा।

सिर्फ मिलता है आश्वासन

सहारनपुर। क्षेत्रवासी कहते हैं कि नगर निगम में शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। चुनाव के दौरान तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशी समस्याओं के समाधान के दावे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद वायदों को भूल जाते हैं। इसी वजह से लोगों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि अगर समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करने को भी मजबूर होना पड़ेगा।

-----

जिम्मेदारी से बच रहे अफसर

सहारनपुर। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तमाम विभागों के अधिकारी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। विद्युत निगम की लापरवाही ऐसी है कि तार लटके पड़े हैं और ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं, जिनको कवर्ड भी नहीं किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर निगम और विद्युत निगम के अफसर सबकुछ जानकर भी अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं, जिसे अब क्षेत्रवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनको बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

------

समस्याएं:-

-वार्ड में सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन नहीं है।

- वार्ड में नियमित सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं।

- अधिकांश सड़कें कच्ची और टूटी पड़ी हैं।

- पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं।

-जलभराव की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

- एक ही नाला और वह भी टूटा पड़ा है।

- बारिश में गंदा पानी घरों में घुस जाता है।

- कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में है।

- श्मशान घाट में टीनशेड तक नहीं है।

-----

सुझाव:-

- सीवर लाइन और गैस पाइप लाइन बिछाई जाए।

- नियमित सफाई होनी चाहिए।

- नगर निगम सड़कों को बनवाए।

- पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए।

- जलभराव की परेशानी से भी निजात मिले।

- वार्ड में नए नाले और नालियां बनाई जाएं।

- कुत्तों के आतंक से निजात दिलाई जाए।

- श्मशान घाट में टीनशेड डलवाने के अलावा अन्य व्यवस्थाएं की जाएं।

--------

वर्जन:

वार्ड के लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि, लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। समस्याओं के समाधान को क्षेत्रवासी कई बार प्रार्थना पत्र देकर चुके हैं, लेकिन दिक्कत दूर नहीं हुई है। -अनिल शर्मा निवासी रूप विहार

----

हमारा वार्ड अनदेखी का शिकार है। नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान को कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोग जलभराव से परेशान हैं। -मास्टर ज्योति प्रसाद निवासी रूप विहार

-----

मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिएं। चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हर बार समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वायदों को भूल जाते हैं। क्षेत्रवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।-मुकेश भारद्वाज निवासी गांधीनगर

----

क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हैं। सरकारी सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं, जिसकी वजह से लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए।- बल सिंह निवासी गांधीनगर

----

पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त की जाए। कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की जरूरत है। ताकि रात में आने-जाने में लोगों को दिक्कत न उठानी पड़ी। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए।-गौरव त्यागी निवासी रूप विहार

----

वार्ड में सार्वजनिक शौचालए बनाए जाएं। ताकि लोगों राहगीरों को दिक्कत न उठानी पड़ी। क्योंकि, वार्ड से कई क्षेत्रों के रास्ते जुड़े हैं, जहां से लोग रोजाना निकलते हैं। ताकि उनको सुविधा हो सके। -विजेंद्र सिंह निवासी रूप विहार

----

वार्ड तीन हैंडपंप लगे हैं। उनमें से भी दूषित जल निकलता है। ऐसे में राहगीरों को शुद्ध पानी नहीं मिल पाता है। वार्ड नए हैंडपंप लगाए जाएं और शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाए। -मोहित गुप्ता निवासी शंकरनगर

----

वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जबकि सभी नगर निगम को पूरा टैक्स देते हैं। इस मुद्दे को कई बार उठा भी चुके हैं। नगर निगम ने वार्ड की अनदेखी कर रखी है। लोग परेशान है और बदहाली का आलम है।-सुनील सैनी निवासी रूप विहार

-----

टूटी सड़कों को दुरूस्त कराया जाए। टूटी सड़कों कीवजह से आए दिन हादसे होते हैं। नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बदहाली से लोग मुसीबत में है।--शमीम सलमानी निवासी रूप विहार

---

वार्ड के पार्क बनाए जाने चाहिएं। यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए जाएं। इसके अलावा वॉकिंग ट्रैक बनना चाहिए। मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं।-जोगेंद्र निवासी अंकित विहार

---

सुविधाएं तो मिल ही नहीं रही है, जबकि टैक्स पूरा दे रहे हैं। हर तरह की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गंदगी, बिजली, सीवर लाइन न होने और सड़कें टूटी होने की वजह से लोग परेशान हैं।-अजीत सिंह उपाध्याय निवासी शंकरनगर

---

उनका इलाका उपेक्षा का शिकार है। आसपास के वार्डों में सभी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन उनके वार्ड हर तरह की सुविधा का टोटा है। ऐसे में नागरिकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। -राम अवतार, निवासी गांधीनगर

-----

क्षेत्र में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की हर समय गश्त होनी चाहिए। पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने पर शाम से ही महिलाएं घर से निकलती हुई डरती हैं। क्षेत्र में पुलिस की गश्त नहीं है। इस ओर पुलिस-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।-राजीव यादव निवासी नवादा रोड

----

मूलभूत सुविधाएं नागरिकों का हक है। नगर निगम और प्रशासन ने सुविधाएं के लिए इस ओर ध्यान नहीं दिया है। आखिर कब तक लोग समस्याओं से जूझते रहेंगे।-अरूण शर्मा निवासी रूप विहार

------

वर्जन:-

लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-डॉ. अजय सिंह, महापौर

----------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें