Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरPrimary School Students Achieve 5th Place in State-Level Online Dance Competition on Independence Day

राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में बेसिक बच्चों को 5वां स्थान

निपुण भारत सोशल अवेयरनेस गोरखपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में पुंवारका के चौरादेव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने राज्य में 5वां स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 28 Aug 2024 07:03 PM
share Share

निपुण भारत सोशल अवेयरनेस गोरखपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पुंवारका के चौरादेव स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को राज्य में 5वां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा बच्चों के डांस की वीडियो पर 20 पॉइंट्स पर मार्किंग की गई। बुधवार को 5वां स्थान प्राप्त करन पर बच्चों को डाक द्वारा प्रमाण पत्र मिला। बच्चों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह द्वारा स्कूल स्टाफ को पुरुस्कृत किया गया। आयोजिका के रूप में शिक्षिका प्रतिभा यादव को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें