Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरPassenger Falls from Bus Roof Dies in Accident on Delhi-Yamunotri Highway

बेहट में बस की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

एक यात्री बस की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुआ। मृतक फैजान अब्बासी प्राइवेट बस का चालक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 17 Sep 2024 05:56 PM
share Share

यात्री बस की छत से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा सोमवार को देर रात दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित गांव कलसिया व बेहट के बीच हुआ है। कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी फैजान अब्बासी पुत्र इदरीश अब्बासी सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर प्राइवेट बस का चालक था। सोमवार रात वह अपनी बस सहारनपुर बस स्टैंड पर खड़ी करने के बाद वह अपने घर बेहट लौट रहा था। वह बस की छत पर चढ़ने लगा। इस दौरान चालक और परिचालक ने उसे मना किया, लेकिन वह जिद करके छत पर बैठ गया। जैसे ही बस कलसिया व बेहट के बीच पहुंची तो वह अचानक चलती बस की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा उसे बेहट सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। चालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। चालक की मौत पर यूनियन के प्रधान सैय्यद मुकर्रम हुसैन आदि ने दुख व्यक्त कर पीड़ित परिवार का ढांढस बना हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें