Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMinor Girl Abducted and Raped Accused Arrested in Saharanpur
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Saharanpur News - सहारनपुर में एक नाबालिग लड़की को बहलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी सोनू उर्फ जपिंदर को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 13 मार्च को दर्ज किया गया था, जब किशोरी के परिजनों ने पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 2 April 2025 12:54 AM

सहारनपुर। नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि 13 मार्च को किशोरी के परिजनों की ओर से सोनू उर्फ जपिंदर पुत्र रामदास निवासी ग्राम जलाला थाना निगदू जनपद करनाल हरियाणा के खिलाफ किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी के बयान के आधार पर पता लगा है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।