किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग
Saharanpur News - देवबंद में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करने और उनकी...

देवबंद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए बैठक कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान किया गया।
रविवार को पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस में आयोजित बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि सभी पदाधिकारी गांव दर गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और उन्हें संघर्ष की जानकारी दें। साथ ही खुली बैठकें कर किसानों की समस्याओं को जाने और उनका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि भाकियू तोमर 36 बिरादरियों का संगठन है और हमेशा किसान हित में काम करता है। जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, युवा विंग जिलाध्यक्ष गौरव त्यागी, रहीस मलिक, पप्पू चौधरी, जितेंद्र सैनी, सुशील पंवार, पवन त्यागी, अजय त्यागी, निखिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।