Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsGangoah Inner Wheel Club Celebrates Mother s Day with Service at Saharanpur Old Age Home
मानव मंदिर वृद्ध आश्रम में जाकर किया सेवाकार्य
Saharanpur News - गंगोह इनर व्हील क्लब ने मातृ दिवस के अवसर पर सहारनपुर के मानव मंदिर वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य किया। वृद्धजनों को प्रेमपूर्वक भोजन और खाद्य सामग्री प्रदान की गई। अध्यक्ष नीरा शर्मा ने मानवता की सेवा...
Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 14 May 2025 02:05 AM

गंगोह इनर व्हील क्लब गंगोह द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष मे मानव मंदिर वृद्ध आश्रम सहारनपुर में जाकर सेवा कार्य किया गया। वृद्ध आश्रम में रहकर जीवनयापण करने वाले वृद्धजन को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया, एवम खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। अध्यक्ष नीरा शर्मा ने बताया कि मानवता की सेवा ही जीवन का बेहतर कार्य है के सिद्धांत पर चलकर संस्था द्वारा वर्षपर्यन्त सेवा कार्य किए जाते रहे हैं। अध्यक्ष नीरा शर्मा, सचिव नेहा गोयल, रीना गर्ग, सुनीता चोधरी, संतोष आर्या, नमिता सिंघल, अनुराधा शर्मा, आदित्य शर्मा उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।