Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmers Struggles Highlighted MSP Law Needed to Save Agriculture Says Bhakiyu Leader

एमएसपी कानून के बिना किसान का भला नहीं: धर्मेंद्र सिंह

Saharanpur News - गुरुवार को बसेड़ा में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि कृषि को उबारने के लिए एमएसपी कानून जरूरी है। उन्होंने किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 28 Feb 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
एमएसपी कानून के बिना किसान का भला नहीं: धर्मेंद्र सिंह

गुरुवार को बसेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि घाटे में चल रही कृषि को उबारने को एमएसपी कानून जरूरी है। किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहा है, ऐसे में सरकार किसानों का ऋण माफ कर इन्हें जीवन दान दे सकती है। राजस्व विभाग चक रोड को खुर्द-बुर्द करने के नाम पर व विद्युत विभाग एफआईआर करने के नाम पर किसानों का शोषण करने में लगा है। प्रदेश प्रभारी रविंद्र त्यागी ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। गन्ना तोल केंद्रों पर लगातार घटतौली हो रही है। महेंद्र त्यागी, सतीश प्रधान, रोबिन त्यागी, मोहित त्यागी, शंकर त्यागी, अनिल कुमार, नवनीत, सर्वेश शर्मा, शहजादी, सुनीता, निखिल त्यागी, रियाज अहमद आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें