Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDevband Hosts Brahmin Conference Celebrating Lord Parshuram Jayanti

भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी: राघव लखनपाल शर्मा

Saharanpur News - भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में तीर्थयात्री ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया। रविवार को स्टेट हाईवे स्थित सभागार में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 28 April 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी: राघव लखनपाल शर्मा

देवबंद भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में तीर्थयात्री ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया।

रविवार को स्टेट हाईवे स्थित सभागार में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव सम्मेलन का शुभारंभ भगवान परशुराम और भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। वह सनातन के सच्चे योद्धा थे। उन्होंने कहा कि लोगों को डर कर नहीं चाहिए बल्कि गलत का खुलकर विरोध करना चाहिए। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी और ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के नाम पर एक मंच पर आना चाहिए। कहा कि हम आपस में एक होकर ही राजनीतिक दलो को अपनी एकता का अहसास करा सकेंगे। इस दौरान विक्रांत वशिष्ठ, अजय त्यागी, जितेंद्र त्यागी, नीरज त्यागी और रोहित कौशिक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र दत्त त्यागी और संचालन पंजक त्यागी ने किया। इस दौरान कमलकांत त्यागी, विकास त्यागी, राहुल त्यागी, सुशील त्यागी, रामनरेश त्यागी, पीयूष शर्मा, दीपक शर्मा, दिवाकर कुमार और शुभम त्रूागी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें