बोले सहारनपुर : क्रेजी नाले की बाउंड्रीवॉल बने तो मिले राहत
Saharanpur News - वार्ड नंबर सात जाटव नगर में क्रेजी नाले की बाउंड्री वॉल की अनुपस्थिति एक बड़ी समस्या बन गई है। पिछले वर्ष एक सात साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत हो गई थी। बारिश के दौरान नाले और सड़क के बीच का अंतर...

वार्ड सात जाटव नगर घंटाघर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। वार्ड की आबादी करीब 20 हजार की आबादी है। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या 1902 में बने क्रेजी नाले की बाउंड्री वॉल का नहीं होना है। जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। पिछले साल सात साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत भी हो गई थी। बारिश के मौसम में नाला भरकर चलता है। सड़क और नाले में अंतर करना करीब करीब असंभव हो जाता है। नाले के बाउंड्री वॉल के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन आज तक समाधान नहीं मिला है। वार्ड सात जाटव नगर घंटाघर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। वार्ड की आबादी करीब 20 हजार और मतदाता करीब सात हजार हैं। वार्ड में करीब 24 कॉलोनियां है और 18 सफाईकर्मी हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या 1902 में बने क्रेजी नाले की बाउंड्रीवॉल का नहीं होना है, जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। पिछले वर्ष सात साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत भी हो गई थी। बारिश के मौसम में नाला भरकर चलता है। सड़क और नाले में अंतर करना करीब करीब असंभव हो जाता है। नाले के बाउंड्री वॉल के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन आज तक समाधान नहीं मिला है।
वार्ड नंबर सात जाटव नगर में कई समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या क्रेजी नाले की बाउंड्री वॉल का नहीं होना है। नाला प्रताप नगर से शुरु होकर मंडी समिति, जाटव नगर, कृष्णपुरा होते हुए ढमोला नदी में जाकर मिलता है। क्रेजी नाला का इतिहास आजादी से पहले का है। नाले का निर्माण करीब 123 साल पहले 1902 में हुआ था। बदलते समय के साथ शहर की आबादी भी कई गुणा बढ़ गई है। नाले की सफाई और बाउंड्री वॉल के लिए क्षेत्रवासी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आज तक समाधान नहीं मिला है। नाले की बाउंड्री वॉल नहीं होने से आए दिन कोई ना कोई वाहन सवार नाले में गिरकर घायल हो जाता है। सबसे दुखद पिछले साल की है जब एक सात साल का बच्चा खेलते खेलते नाले में गिर गया था। जिससे बच्चे की मौत हो गई थी। नाले के किनारे की हालत ठीक नहीं है। सड़क कई जगह से ढंसने लगी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों की माने तो स्मार्ट सिटी के कायोँ में सबसे पहले इसी नाले का सुधार होना चाहिए था। अगर इस नाले का पूरी तरह से कवर्ड कर दिया जाए तो शहर की जाम की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
---
वार्ड की कॉलोनियां
वार्ड नंबर सात में जाटव नगर, रांगड़ो का पुल, बुड्डीमाई चौक, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, अशोक नगर, मिगलानी बिल्डिंग, आनदं नगर, वाल्मीकि बस्ती, खुर्जा मिल, ईदगाह रोड, विजय नगर, बलदेव नगर ,लक्ष्मी नगर, रामचंद्रपुरी सहित करी 24 कॉलोनियां हैं।
---
बारिश में नाले और सड़क में अंतर करना असंभव
नाले में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसकी सफाई की भी आवश्यकता है। गंदगी के चलते सारा दिन बदबू आती है और बीमारियों का खतरा अलग बना रहता है। सबसे ज्यादा समस्या बारिश के दिनों में होती है जब नाला भरकर चलता है। नाले और सड़क में अंतर करना करीब करीब असंभव हो जाता है। नाले पर युद्धस्तर काम करने की आवश्यकता है। नाले की बाउंड्री वॉल बनाने और कवर्ड करने से एक ओर जहां जाम की समस्या से कुछ राहत मिलेगी वहीं दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
सुझाव
1.सीवर लाइन की समस्या का समाधान किया जाए।।
2. क्रेजी नाले की बाउंड्री वॉल बनाकर कवर्ड हो।
3. कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए।
4. पार्क के लिए जगह मुहैया कराई जानी चाहिए।
5. नई स्ट्रीटें लगवाई जाए, जिससे राहत मिल सके।
6. कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए।
7. सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।
शिकायतें
1. सीवर लाइन चोक की समस्या बनी है।
2. स्ट्रीट लाइट की कमी है, अंधेरा रहता है।
3. नाले की बाउंड्री वॉल नहीं है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
4. कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। पकड़ने की व्यवस्था हो।
5. नियमित सफाई नहीं होती है, गंदगी को ढेर लगे है।
6. गंदगी की समस्या है, जिससे परेशानी होती है।
0-वर्जन
वार्ड में सफाई को लेकर समस्या बनी हुई है। कर्मचारी नियमित रुप से नहीं आते हैं। इस संबंध में स्थानीय पार्षद को कई बार शिकायत की गई है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। -सईद अहमद, कॉलोनी निवासी
वार्ड में आजादी से पूर्व एक बड़ा नाला बहता है। जिसमें आए दिन कोई ना कोई वाहन सवार गिर जाता है। बारिश के दिनों में तो हालात ज्यादा खराब हो जाते हैं। हसीन, कॉलोनी निवासी
नालियों में गंदगी भरी रहती है। पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद को शिकायत की गई है। लेकिन समाधान नहीं मिला है। -फरीद, कॉलोनी निवासी
वार्ड में सीवर की समस्या है। सीवर लाइन अक्सर चोक रहती है। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। -नवील, कॉलोनी निवासी
वार्ड में सफाई की समस्या है। करीब 18 सफाई मित्र हैं और 24 कॉलोनियां हैं। इस संबंध में पार्षद को शिकायत की गई है। लेकिन समाधान नहीं मिला है। -अब्दुल वहीद, कॉलोनी निवासी
नाले में गदगी का ढेर लगा हुआ है। पूरा दिन कॉलोनी में बदबू फैली रहती है। बीमारियों का खतरा अलग बना रहता है। निगम अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। -साकिब, कॉलोनी निवासी
वार्ड की सबसे बड़ी समस्या क्रेजी नाले की बाउंड्री वॉल नहीं होना है। आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना हो जाती है।।इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन समाधान नहीं मिला है। -जगराम मार्शल, कॉलोनी निवासी
कॉलोनी में तारों के जंजाल बने हुए हैं। कई खंबे सड़क के बीचो बीच खड़े हैं। इस संबंध में निगम को शिकायत की गई है। लेकिन समाधान नहीं मिला है।
-कर्म सिंह गौतम, कॉलोनी निवासी
वार्ड में गंदगी रहती है। कर्मचारी नियमित रुप से नहीं आते हैं। डस्टबीन के लिए भी कई बार कहा गया है। स्थानीय पार्षद को समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन कोई समाधान नहीं मिला है। -राकेश कुमार, कॉलोनी निवासी
वार्ड में कई गलियों में सड़कों का निर्माण होना है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद से लेकर निगम अधिकारियों को शिकायत की गई है। लेकिन समाधान नहीं मिला है।
-प्रवीण कर्दम, कॉलोनी निवासी
वार्ड में पिछले कुछ समय से कुत्तों की आबादी तेजी से बढ़ी है। आने-जाने वाले लोगों पर भौंकते हैं और वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। छोटे बच्चों को अकेले भेजने में डर लगता है। -पींटू जाटव, कॉलोनी निवासी
वार्ड सात एक महत्वपूर्ण वार्ड है। इस वार्ड में जूते का बड़े स्तर पर कारोबार होता है। यहां के बाजार में बने जूते-चप्पल दूसरे शहरों और प्रदेशों में भेजे जाते हैं। वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता है।- गौरव, कॉलोनी निवासी
वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की कमी है। रात को मुख्य रोड पर ही अंधेरा रहता है। अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद को कई बाद शिकायत की है। लेकिन समाधान नहीं मिला है। -विजयपाल, कॉलोनी निवासी
वार्ड सात एक महत्वपूर्ण वार्ड है। वार्ड में करीब 123 साल पुराना क्रेजी नाला है। जो शहर के बीचो बीच होकर बहता है। नाले की बाउंड्री वॉल नहीं होने से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले साल एक बच्चे की मौत नाले में गिरने से हो गई थी। वार्ड में सफाईकर्मियों की कमी के चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की मांग की जा रही हैं। जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया है। पुरानी लाइटें ठीक कर ही काम चलाया जा रहा है। -नितिन, स्थानीय पार्षद
करीब 1902 से क्रेजी नाला है। नाले के पुर्ननिर्माण के लिए जलनिगम के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। भविष्य में जल्द ही नाले की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। निगम संबंधित समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा। -डॉ अजय कुमार, महापौर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।